Gorakhpur News: रामगढ़झील में अब चलेगी वाटर टैक्सी
Gorakhpur News: गोरखपुर में राजीव दत्त पाण्डेय के अनुसार, रामगढ़झील में जल्द ही यात्री बोट चलाने की तैयारी है। यात्री 40 से 50 रुपये के शुल्क पर मोहद्दीपुर से सहारा इस्टेट का सफर कर सकेंगे। बोट एक साथ 50 यात्री लेकर चल सकेगी और इसे संचालित करने के लिए चार से पांच जेटी बनाई जाएंगी।
Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय रामगढ़झील में जल्द ही यात्री बोट (वाटर टैक्सी) चलाने की तैयारी है। 40 से 50 रुपये का शुल्क चुका कर यात्री नौकायन से मोहद्दीपुर, सहारा इस्टेट का सफर तय कर सकेंगे।शासन से बोट खरीदने और संचालन की अनुमति मिलने के बाद प्राधिकरण इसकी खरीद की तैयारी में जुट गया है। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत वाली इस बोट में एक साथ करीब 50 यात्री सफर कर सकेंगे। जल्द ही संचालन के लिए अनुभवी एजेंसी का चयन होगा। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि पर्यटक रामगढ़झील के किसी भी छोर से सवार होकर दूसरे छोर तक जा सकेंगे, पुन: वापस लौट सकेंगे।
इसके संचालन के लिए झील के विभिन्न हिस्सों में चार से पांच फ्लोटिंग कम पिलर जेटी बनाने की योजना है। इस बोट के ठहराव और यात्रियों के आवागमन का प्लेटफार्म फ्लोटिंग जेटी बनेगी। प्रत्येक जेटी के पास पार्किंग भी बनाई जाएगी।40 से 50 रुपये में कर सकेंगे नौकायन से मोहद्दीपुर, सहारा इस्टेट का सफरलगभग तीन करोड़ की यात्री बोट में एक साथ 50 यात्री कर सकेंगे सफरसंचालन के लिए चार से पांच फ्लोटिंग कम पिलर जेटी बनाने की योजना
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


