Gorakhpur News: रामगढ़झील में शुरू होगी एसी फेरी,जलमार्ग से जुड़ेंगे पर्यटन स्थल

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण रामगढ़झील में 50 यात्रियों की क्षमता वाली वातानुकूलित फेरी सेवा शुरू करेगा। इसके लिए आरएफपी जारी किया गया है और दो फ्लोटिंग जेटी भी विकसित की जाएंगी। परियोजना की लागत 2.59 करोड़ रुपये है और इसे 10 वर्ष तक संचालित किया जाएगा।

Gorakhpur News: रामगढ़झील में शुरू होगी एसी फेरी,जलमार्ग से जुड़ेंगे पर्यटन स्थल

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण करीब 1,800 एकड़ में फैले रामगढ़झील में 50 यात्रियों की क्षमता वाली वातानुकूलित फेरी सेवा जल्द शुरू करेगा। इसके लिए बुधवार को संस्था के चयन के लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी की गई। इसके अलावा प्राधिकरण दो फ्लोटिंग जेटी भी विकसित करेगा, इसकी भी जिम्मेदारी चयनित संस्था की ही होगी। इससे रामगढ़झील के आसपास विकसित हो रहे पर्यटन स्थलों के बीच आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। प्रस्तावित जलमार्ग स्मार्टव्हील शो रूम जंक्शन, गोरखपुर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एवं एलीट क्लब, नया सवेरा, प्रस्तावित बैंबू रेस्त्रां, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान और सहारा एस्टेट के निकट प्रस्तावित जेट्टी को जोड़ेगा। इससे अलग-अलग पर्यटन स्थलों तक सड़क मार्ग से जाने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि पर्यटक एक ही यात्रा में झील के कई पयर्टन स्थलों का आनंद उठा सकेंगे。

फेरी और जेटी की सुविधाएँ

फेरी के साथ बनने वाली दोनों फ्लोटिंग जेटी में टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और शौचालय की सुविधा होगी। फेरी में सुरक्षा, नेविगेशन और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाएं होंगी। इसका डिजाइन और निर्माण भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आइडब्ल्यूएआइ) के दिशा-निर्देशों और लागू पोत सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाएगा।

परियोजना की लागत

2.59 करोड़ की परियोजना

परियोजना की अनुमानित लागत करीब 2.59 करोड़ रुपये है, जिसे निर्माण अवधि में जीडीए चयनित एजेंसी को उपलब्ध कराएगा। एजेंसी फेरी और जेटी का निर्माण, संचालन और रखरखाव 10 वर्ष तक करेगी। अवधि को 05 वर्ष तक बढ़ाने का विकल्प भी रहेगा। एजेंसी को टिकटिंग, फेरी पर खान-पान सेवा और विज्ञापन का अधिकार मिलेगा, जबकि टिकट दरों को जीडीए स्वीकृत करेगा। एजेंसी की नियुक्ति के 180 दिनों के भीतर फेरी और जेटी को पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य है। इसके बाद वाणिज्यिक संचालन शुरू होगा।

पर्यटन का विकास

उपाध्यक्ष, जीडीए अभिनव गोपाल ने कहा फेरी सेवा रामगढ़झील को एकीकृत पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे महानगरवासियों को मनोरंजन और आवागमन का नया विकल्प मिलेगा, जबकि पर्यटकों को रामगढ़झील को जलमार्ग से देखने और उसके आसपास के प्रमुख आकर्षणों तक आसानी से पहुंचने का अवसर मिलेगा।

सामान्य प्रश्न

रामगढ़झील में फेरी सेवा कब शुरू होगी?
फेरी सेवा शुरू करने का लक्ष्य एजेंसी की नियुक्ति के 180 दिनों के भीतर फेरी और जेटी को पूरी तरह चालू करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: रामगढ़झील में शुरू होगी एसी फेरी,जलमार्ग से जुड़ेंगे पर्यटन स्थल