न्यूट्रीहब की तर्ज पर गोरखपुर में बनेगा खाद्यान प्रसंस्करण के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर
Gorakhpur News - गोरखपुर में कृषि विभाग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण के लिए एक आधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने की योजना है। संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने हैदराबाद के न्यूट्रीहब का दौरा किया, जहां...
गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर-बस्ती मण्डल के किसानों और कृषि उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में गोरखपुर के संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने हाल ही में हैदराबाद स्थित न्यूट्रीहब का दौरा किया और वहां की कार्यप्रणाली, नवाचार मॉडल और उद्यमिता प्रोत्साहन प्रणाली का गहन अध्ययन किया। इस दौरे का उद्देश्य न्यूट्रीहब की तर्ज पर गोरखपुर में आधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है। मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा के निर्देश पर कृषि विभाग गोरखपुर में प्रस्तावित कॉमन फैसिलिटी सेंटर में धान, गेहूं, दाल, तिलहन और श्रीअन्न प्रजाति की फसलों के प्रसंस्करण के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।

इससे जिले के किसान, एफपीओ (एपीओ) और कृषि आधारित स्टार्टअप को स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन और रोजगार सृजन के नए अवसर मिलेंगे। इस उपकेंद्र के लिए चरगावा और मलमलिया में जमीन की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। हैदराबाद दौरे में संयुक्त कृषि निदेशक डॉ अरविंद सिंह ने न्यूट्रीहब के सीईओ डॉ जे स्टेनली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने न्यूट्रीहब की कार्यप्रणाली, नवाचारों की दिशा में किए गए प्रयासों और बाजरा आधारित उत्पादों की प्रोसेसिंग में अपनाई जा रही तकनीकों का अध्ययन किया। न्यूट्रीहब, आईसीएआर-आईआईएमआर के तहत संचालित अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सेंटर है, जो बाजरा जैसे न्यूट्री-अनाजों के क्षेत्र में स्टार्टअप, विशेषज्ञ, निवेशक और उद्यमियों को एक मंच पर लाता है। गोरखपुर का सेंटर पीएमएफएमई योजना से होगा स्थापित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत प्रस्तावित यह केंद्र संयुक्त कृषि निदेशक एवं मंडलायुक्त की निगरानी में संचालित होगा। इसका उद्देश्य फसल कटाई के बाद की क्षति को कम करना, निर्यात और आय बढ़ाना है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से किसानों को न केवल उनके उत्पादों की लंबी आयु सुनिश्चित होगी, बल्कि बाजार में बेहतर कीमत और निर्यात के अवसर भी प्राप्त होंगे। संयुक्त कृषि निदेशक के दौरे का उद्देश्य न्यूट्रीहब की सफल कार्यप्रणाली और नवाचार प्रणाली का गोरखपुर के परिप्रेक्ष्य में अध्ययन गोरखपुर में स्थानीय खाद्य उत्पादों के प्रोसेसिंग और मूल्य संवर्धन के लिए मॉडल तैयार करना किसानों, एफपीओ और स्टार्टअप्स को एक साझा मंच और आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराना बाजरा, दाल, तिलहन, मोटे अनाज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फसलों को प्रोसेसिंग और मार्केटिंग से जोड़ना ‘गोरखपुर में न्यूट्रीहब की तर्ज पर स्थापित होने वाला कॉमन फैसिलिटी सेंटर पूर्वांचल के कृषि परिदृश्य को बदलने की क्षमता रखता है। यह पहल किसानों को उत्पादन से आगे बढ़ाकर उद्यमिता और निर्यात की दिशा में प्रेरित करेगी। डॉ अरविंद कुमार सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, गोरखपुर मंडल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




