Gorakhpur News: दस टन क्षमता का बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का रास्ता साफ

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में नगर निगम सीमा क्षेत्र से निकलने वाले जैव-चिकित्सीय कचरे के सुरक्षित निस्तारण के लिए एक कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट उपचार एवं निस्तारण सुविधा स्थापित की जाएगी। चयनित फर्म नगर निगम को हर माह 18 लाख रुपये रॉयल्टी देगी। परियोजना से संक्रमण और पर्यावरण प्रदूषण का खतरा कम होगा।

दस टन क्षमता का बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का रास्ता साफ
दस टन क्षमता का बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का रास्ता साफ

Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय नगर निगम सीमा क्षेत्र से निकलने वाले सामान्य जैव-चिकित्सीय कचरे के सुरक्षित निस्तारण के लिए सुथनी इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एवं लर्निंग सेंटर परिसर में कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट एंड डिस्पोजल फैसिलिटी स्थापित होगी। नगर निगम सदन की बैठक में प्रतिदिन 10 टन क्षमता के प्लान के लिए एक एकड़ भूमि 15 वर्षों के लिए लीज देने की स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के संचालन के एवज में चयनित फर्म नगर निगम को हर माह 18 लाख रुपये रॉयल्टी देगी।

परियोजना की आवश्यकताएँ

नगर निगम की ओर से परियोजना के लिए आवश्यक भूमि और जल व विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परियोजना का संचालन बीओटी आधार पर होगा। ई-निविदा के माध्यम से एमएस मेडिकेयर एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड का चयन अधिकतम रॉयल्टी देने वाली फर्म के रूप में किया गया है। भूमि का वार्षिक किराया एक रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित है।

संक्रमण का खतरा कम होगा

कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट एंड डिस्पोजल फैसिलिटी बनने से नगर निगम क्षेत्र में निकलने वाले जैव-चिकित्सीय कचरे के वैज्ञानिक और सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था होगी। अस्पतालों, क्लीनिकों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाले जैव-चिकित्सीय कचरे के उचित उपचार और निस्तारण से संक्रमण तथा पर्यावरण प्रदूषण का खतरा कम करने में मदद मिलेगी।

कंसेशन एग्रीमेंट

जल्द होगा कंसेशन एग्रीमेंट कराया

नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए नगर निगम और चयनित फर्म के बीच निर्धारित नियम-शर्तों के अनुसार कंसेशन एग्रीमेंट जल्द किया जाएगा। इस परियोजना से महानगर के 650 से अधिक अस्पतालों के अलावा आसपास के जनपद का बायो मेडिकल वेस्ट भी निस्तारित होगा।

बैठक के मुख्य बिंदु

खास-खास

नगर निगम सदन की बैठक में सर्वानुमति से जमीन लीज पर देने की मंजूरी

इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एवं लर्निंग सेंटर परिसर में बनेगा प्लांट

15 साल के लिए लीज पर दी नगर निगम देगा 01 एकड़ जमीन

01 रुपये वार्षिक प्रति वर्ग मीटर लेगा नगर निगम, जल्द होगा एग्रीमेंट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस प्रोजेक्ट के तहत कितने टन जैव-चिकित्सीय कचरे का निस्तारण किया जाएगा?−
इस प्रोजेक्ट के तहत प्रतिदिन 10 टन जैव-चिकित्सीय कचरे का निस्तारण किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: दस टन क्षमता का बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का रास्ता साफ