गुलरिहा में बनेगा इंटरटेनमेंट जोन से लैस कामर्शियल काम्प्लेक्स
Gorakhpur News - गोरखपुर, मुख्य संवाददाता।गोरखपुर नगर निगम वार्ड संख्या 30 गुलरिहा थाने के पीछे कामर्शियल काम्प्लेक्स कम इंटरटेनमेंट जोन बनाएगा। लगभग 5164 वर्ग मीटर
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम वार्ड संख्या 30 गुलरिहा थाने के पीछे कामर्शियल काम्प्लेक्स कम इंटरटेनमेंट जोन बनाएगा। लगभग 5164 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 49.07 करोड़ रुपये से बनने वाली यह परियोजना पूरी तरह व्यावसायिक (कमर्शियल) प्रकृति की होगी, जिसका उद्देश्य खेल, मनोरंजन और व्यवसायिक गतिविधियों को एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भेजे गए इस प्रस्ताव को राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी (एसएलटीसी) ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इसे व्यय वित्त समिति की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक कामर्शियल काम्प्लेक्स कम इंटरटेनमेंट जोन की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज की यूनिट 19 ने इसकी डिजाइन तैयार की है।
ताकि यह काम्प्लेक्स आत्मनिर्भर हो जाए। बेसमेंट पार्किंग के साथ भूतल के साथ चार मंजिला यह काम्प्लेक्स बनेगा। पार्किंग में 49 दो पहिया वाहन और 34 चार पहिया वाहन खड़ा हो सकेंगे। मनोरंजन और खेल की ये सुविधाएं मिलेंगी सीएण्डडीएस यूनिट 19 के प्रोजेक्ट मैनेजर लक्ष्मी प्रसाद बताते हैं कि प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत स्विमिंग पूल, बॉक्स क्रिकेट, मल्टीपरपज़ हॉल, दुकानें, कैफेटेरिया, शूटिंग रूम, बॉलिंग एली, टेबल टेनिस, एरोबिक्स सेंटर, किड्स जोन और आधुनिक जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कैरम, चेस, बैडमिंटल, बिलियर्ड्स हॉल, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, रेसलिंग,जिमनास्टिक जैसी खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह परिसर युवाओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। ऐसे जुटाएंगे आय नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा बताते हैं कि परियोजना से राजस्व अर्जन के लिए कई स्रोत प्रस्तावित हैं। इनमें दुकानों और कैफेटेरिया से किराया, मल्टीपरपज़ हॉल का उपयोग, विभिन्न खेलों की सदस्यता, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, जिम व एरोबिक्स की मेंबरशिप और भवन के अग्रभाग (फसाड) पर विज्ञापन शामिल हैं। ------ इस परियोजना के शुरू होने से न केवल क्षेत्र में खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही यह परियोजना गोरखपुर के व्यावसायिक और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।’ गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयु
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



