ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसिर्फ सवा घंटे में दिल्ली की यात्रा, एक सितम्बर से होगी बुकिंग

सिर्फ सवा घंटे में दिल्ली की यात्रा, एक सितम्बर से होगी बुकिंग

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एक सितम्बर से इंडिगो गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान सेवा शुरू कर देगा। महज सवा घंटे में इंडिगो की फ्लाइट आपको दिल्ली पहुंचा देगी। कंपनी ने स्पाइस और एअर इण्डिया की तुलना में...

सिर्फ सवा घंटे में दिल्ली की यात्रा, एक सितम्बर से होगी बुकिंग
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 20 Jul 2018 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एक सितम्बर से इंडिगो गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान सेवा शुरू कर देगा। महज सवा घंटे में इंडिगो की फ्लाइट आपको दिल्ली पहुंचा देगी। कंपनी ने स्पाइस और एअर इण्डिया की तुलना में किराया भी कम रखा है। यात्रियों की सुविधा के लिए कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है। इस सेवा के शुरू हो जाने से दिल्ली के लिए तीन उड़ानें हो जाएंगी।

एक सितम्बर को इंडिगो का किराया जहां 3037 रुपये है वहीं स्पाइस जेट का किराया 3249 और एअर इण्डिया का किराया 4445 रुपये है। इस सेवा के शुरू होने से आगे चलकर हवाई किराए में जहां और प्रतिस्पर्धा होगी वहीं अधिक लोग हवाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे। अगर यह सेवा सफल रही तो फ्लाइट दिल्ली के लिए दिन में दो बार उड़ान भरेगी। एक सुबह और दूसरी शाम को यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस सेवा के शुरू हो जाने से दिल्ली के लिए कुल चार उड़ानें हो जाएंगी।

फ्लाइट का शेड्यूल

गोरखपुर से दिल्ली

गोरखपुर प्रस्थान: सुबह 11:55 बजे

दिल्ली आगमन: दोपहर 1:25 बजे

दिल्ली से गोरखपुर

दिल्ली प्रस्थान: सुबह 9:45 बजे

गोरखपुर आगमन: सुबह 11:20 बजे

साल दर साल बढ़ता गया एअर ट्रैफिक

2013 में जहां एअर ट्रैफिक जहां मजह 6300 था वहीं 2017 में यात्रियों का आंकड़ा पहली बार एक लाख के पार हुआ है। 2017 में 112300 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। दरअसल 2014 के बाद से एअरपोर्ट की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होती गई और यात्रियों के मांग के हिसाब से विमान कंपनियों ने भी अपनी रुचि दिखानी शुरू कर दी। लगातार बढ़ते एअर ट्रैफिक को देख एअरपोर्ट अथॉरिटी को उम्मीद है कि दिसम्बर 2018 तक यात्रियों की संख्या 1.90 लाख के पार हो जाएगी।

एअरपोर्ट विस्तार के लिए खर्च हुए 22.34 करोड़

एअरपोर्ट अथॉरिटी ने एअरपोर्ट विस्तार के लिए 22.34 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे वहीं 2015 में एअर इण्डिया ने दिल्ली के लिए उड़ान शुरू कर दी थी। धीरे-धीरे एअरपोर्ट के विस्तार का काम होता गया और विमान कंपनियों ने यहां से उड़ान की रुचि दिखानी शुरू कर दी। 2016 में जहां स्पाइस जेट ने दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान सेवा शुरू कर दी वहीं मई 2017 एअरपोर्ट का नया टर्मिनल बनकर तैयार हो गया। इसका जून-2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकापर्ण किया था। एअरपोर्ट विस्तारीकरण और उड़ानों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या लगतार बढ़ती चली गई। अभी स्पाइस की बोईंग सूरत तक अपनी सेवाए दे रहा है। फिलहाल कोलकाता की फ्लाइट रद चल रही है।

साल दर साल बढ़ता गया एअर ट्रैफिक

2013 में 6,300 यात्रियों ने भरी उड़ान

2014 में 12,900 यात्रियों ने भरी उड़ान

2015 में 22,209 यात्रियों ने भरी उड़ान

2016 में 46,200 यात्रियों ने भरी उड़ान

2017 में 112300 यात्रियों ने भरी उड़ान

2018 में यात्रियों की संख्या 1.90 लाख पहुंचने की उम्मीद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें