Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur to Build India s First Integrated Waste Management City-Learning Center
सुथनी में 2.50 करोड़ से लगेगा एमएसडब्ल्यू प्लांट

सुथनी में 2.50 करोड़ से लगेगा एमएसडब्ल्यू प्लांट

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर के सुथनी (सहजनवा) में भारत का पहला इंटीग्रेटेड वेस्ट

Dec 18, 2025 09:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर के सुथनी (सहजनवा) में भारत का पहला इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी-कम-लर्निंग सेंटर बन रहा है। 40 एकड़ में बन रही इस सिटी में फ्रेश वेस्ट निस्तारण के लिए गोरखपुर नगर निगम 250 टन प्रतिदिन की क्षमता का म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (एसएसडब्ल्यू प्लांट) लगाएगा। इस प्लांट के लिए मशीनरी की आपूर्ति, इंस्टालेशन (स्थापना) और कमीशनिंग (चालू करना) के लिए फर्म चयन के लिए ई-टेंडर जारी किया है। सुथनी में लगने वाला यह प्लांट 2.50 एकड़ में लगेगा। इस अनुमान के मुताबिक 02.50 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। नगर निगम के पोर्टल से गुरुवार से टेंडर डॉक्यूमेंट डाउनलोड किए जा सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

24 दिसंबर को प्री-विड मीटिंग होगी। 07 जनवरी का टेंडर डालने की अंतिम तिथि है। 8 जनवरी को तकनीकी विड ओपेन हो जाएगा। निगम की मार्च 2026 तक प्लांट बना कर उनका संचालन शुरू कराने की योजना है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि प्लांट का निर्माण होने के उपरांत संचालन के लिए अलग से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर की जाएगी। प्लांट में लगाई जाएंगी ये मशीनें एमएसडब्ल्यू प्लांट में चार फ्रेश वेस्ट ट्रामल मशीनें अलग अलग क्षमता की लगेगी। कागज, प्लास्टिक, धातु और जैविक पदार्थ को अलग करने के लिए ब्लैस्टिक सेपरेटर लगाया जाएगा। इसके अलावा एयरडेंसिटी सेपरेटर और कन्वेयर बेल्ट भी लगाया जाएगा। ताकि कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग प्रक्रियाएं आसान हो जाती हैं। जमुआड़ से खत्म होगा फ्रेशवेस्ट बायो ट्रामल प्लांट जंगल कौड़िया फोरलेन राप्ती नदी के कैचमेंट एरिया में संचालित फ्रेशवेस्ट बायो ट्रामल प्लांट का आसपास की ग्राम पंचायतों के विरोध बावजूद संचालन हो रहा है। नगर निगम सुथनी में फ्रेशवेस्ट बायो ट्रामल प्लांट का संचालन शुरू कर लेगा तो जमुआड़ का प्लांट बंद हो जाएगा। आसपास के लोगों को इससे काफी राहत मिल जाएगी।