हरसेवकपुर में बनेगा सूबे का पहला साहित्य पार्क

Mar 02, 2026 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सूबे का पहला साहित्य पार्क

हरसेवकपुर में बनेगा सूबे का पहला साहित्य पार्क

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सूबे का पहला साहित्य पार्क (लिटरेरी पार्क) हरसेवकपुर वार्ड संख्या 31 में 35 करोड़ रुपये की धनराशि से बनाया जाएगा। जल निगम की संस्था कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज की यूनिट 42 ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 12 करोड़ 17 लाख अवमुक्त हो गए हैं। उम्मीद है कि मार्च के आखिर तक निर्माण फर्म का चयन शुरू कर काम शुरू कराया जाएगा। साहित्य पार्क का निर्माण राजस्व ग्राम हरसेवकपुर नम्बर-2 में अराजी संख्या 1689 में सिलिंग की 8.50 एकड़ जमीन किया जाएगा। कार्यदाई संस्था को 04.50 एकड़ जमीन पैमाइश कर उपलब्ध कराई जा चुकी है।

पार्क गोरखपुर और उसके आस-पास के प्रतिष्ठित महापुरुषों गुरु गोरक्षनाथ, महात्मा बुद्ध, संत कबीर, परमहंस योगानंद के महान विचारों को समर्पित होगा। वहीं, कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद, फिराक गोरखपुर समेत अन्य की स्मृतियों को संजोने के लिए पार्क को विशेष रूप से साहित्यिक एवं दार्शनिक स्वरूप दिया जाएगा। पार्क में होंगी ये प्रमुख सुविधाएं पार्क में साहित्य, अध्यात्म और योग से जुड़े महापुरुषों की मूर्तियां (स्कल्पचर) वॉल पर स्थापित होंगी। उनके अनमोल विचार पत्थर की पट्टिकाओं पर अंकित होंगे। ओपन लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जहां लोग निशुल्क पुस्तकें पढ़ सकेंगे और साहित्यिक विमर्श कर सकेंगे। युवा कवियों और लेखकों को प्रेरित करने के लिए नियमित रूप से ओपन माइक सेशन, काव्य गोष्ठियां और साहित्यिक चर्चाएं आयोजित होगी। क्यूआर कोड के माध्यम से ई-पुस्तकों और ऑडियोबुक्स तक पहुंच की सुविधा मिलेगी। लेखन कार्यशालाएं और बाल साहित्य को समर्पित विशेष क्षेत्र विकसित होंगे ताकि नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ा जा सकें। --------- इस संबंध में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि साहित्य पार्क साहित्य प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात है, जहां वे अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ कर, साहित्य और अध्यात्म के संगम का अनुभव कर सकेंगे। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण फर्म का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।