लोक गायक डा. राकेश और महापौर किए गए सम्मानित
गोरखपुर में बक्शीपुर स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर में महाआरती, भजन संध्या और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव के सफल कार्यकाल और लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को पुरस्कार मिलने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया।

गोरखपुर, निज संवाददाता। बक्शीपुर स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर में शनिवार को महाआरती, भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव को उनके तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने और लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को नाट्य संगीत अकादमी से पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। महाआरती के बाद भजन की प्रस्तुतियां दी गईं। गायक एवं वाद्य कलाकारों में अमरचंद, सच्चिदानंद, सारिका, अमृता, निधि, हसलोना, अमन, नीतू, रजनी ने अपनी प्रस्तुतियों से भाव-विभोर कर दिया। डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष राजेश चन्द्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्रीचित्रगुप्त मन्दिर सभा के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान इंजी. राजेश कुमार, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, वैद्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, संयोजक महेश चंद्र, विजय कुमार श्रीवास्तव, सहसंयोजक दिलीप कुमार, बंटी श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, महिला समिति की राखी वर्मा, रीता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


