निशुल्क चिकित्सा सुविधा का आदेश जारी न होने से शिक्षकों में नाराजगी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में शिक्षकों को निपुण बनाने के लिए सम्मानित किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उच्च अधिकारियों की उदासीनता ने नाराजगी पैदा कर दी है। शिक्षकों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा का कोई आदेश नहीं मिला है, जिसके चलते कार्य बहिष्कार की संभावना है।

निशुल्क चिकित्सा सुविधा का आदेश जारी न होने से शिक्षकों में नाराजगी

गोरखपुर। जिले एवं प्रदेश में कई विद्यालयों को निपुण बनाने वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित तो किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए किए गए कड़ी मेहनत और स्वास्थ्य के बारे में अभी भी विभागीय उच्चाअधिकारी उदासीन बने हुए हैं। यह बातें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने कही। कहा कि मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद भी विभाग के उच्च अधिकारियों ने निशुल्क चिकित्सा सुविधा का कोई आदेश जारी नहीं किया न ही यह सुविधा प्राप्त करने के लिए किसी प्रक्रिया की जानकारी शिक्षकों को दी गई है, जबकि यह एक अप्रैल से लागू होना था।

इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। अगर इसे लागू नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार की संभावना है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।