बिजली निगम पर 7.76 करोड़ सम्पत्तिकर बकाया
Gorakhpur News - गोरखपुर में वित्त वर्ष समाप्त होने में 19 दिन बचे हैं। सभी जोनों में बकाया कर की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोक निर्माण, बिजली और सिंचाई विभागों पर करोड़ों रुपये का कर बकाया है। अपर नगर आयुक्त ने अधिकतम वसूली के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में 95 हजार रुपये की वसूली हुई है।

गोरखपुर। वित्त वर्ष समाप्त होने में केवल 19 दिन शेष है। महानगर के सभी पांच जोनों में बकाया कर की वसूली अभियान जोरों पर है। कई सरकारी विभागों पर भी करोड़ों रुपये का कर बकाया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर लगभग दो करोड़ रुपये, बिजली विभाग पर 07.76 करोड़ रुपये, सिंचाई विभाग पर 62 लाख रुपये बकाया हैं। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर करीब 04 करोड़ रुपये और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर 24 लाख रुपये का संपत्तिकर बकाया बताया गया है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अधिक से अधिक कर वसूली के लिए सभी जोनों में अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को हाउस टैक्स के रूप में 95 हजार रुपये की वसूली की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


