नगरीय क्षेत्र में सैम्पल ट्रांसपोर्ट का होगा विस्तार: सीएमओ

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर ब्लड सैम्पल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने सभी 23 नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केन्द्रों पर इस सुविधा को सुनिश्चित किया जाए और प्रचार-प्रसार के जरिये लाभार्थियों तक पहुँचाया जाए।

नगरीय क्षेत्र में सैम्पल ट्रांसपोर्ट का होगा विस्तार: सीएमओ

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले के नगरीय क्षेत्र में ब्लड सैम्पल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। यह सुविधा अभी 11 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दी जा रही है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने नगरीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एनके द्विवेदी के साथ बसंतपुर नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा कर यह बातें कहीं। इससे पहले, सीएमओ ने सभी 23 नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारियों के साथ बैठक की। सीएमओ ने डॉ. द्विवेदी को निर्देश दिया कि सभी नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर रोस्टर के अनुसार ब्लड सैम्पल ट्रांसपोर्ट की सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए। प्रचार-प्रसार के जरिये पुर्दिलपुर और बसंतपुर सिटी पॉली क्लिनिक का लाभ अधिकाधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया गया।राष्ट्रीय

अंधता निवारण कार्यक्रम की बैठक में सीएमओ ने कहा कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन और चश्मा वितरण की भौतिक जांच होनी चाहिए। बसंतपुर नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहे सिटी पॉली क्लिनिक के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ भी सीएमओ ने बैठक की। इस मौके पर नगरीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वयक सुरेश सिंह चौहान और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघा मौजूद रहीं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।