Gorakhpur News: गोलघर, छात्रसंघ और कचहरी चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: गोरखपुर में गणेश चौक, स्वामी विवेकानंद चौक और कचहरी चौक का नए सिरे से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 50 मीटर के दायरे में आकर्षक लाइटों, व्यवस्थित पाथवे और सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक चौक पर 50 से 60 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी है।
गोलघर, छात्रसंघ और कचहरी चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण
Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय गणेश चौक, स्वामी विवेकानंद चौक (छात्रसंघ) और कचहरी चौक का नए सिरे से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन चौक के साथ 50 मीटर के दायरेमें भी सौंदर्यीकरण संबंधी कार्य होंगे।
अर्नामेंटर आकर्षक लाइटों के साथ व्यवस्थित पाथवे और सेल्फी प्वाइंट भी बनेंगे। अवस्थापना निधि से प्रत्येक चौक पर 50 से 60 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर तीनों चौक की नए सिरे से सौंदर्यीकरण की डिजाइन तैयार की गई है।
जल्द ही अवस्थाना निधि से धनराशि को स्वीकृति मिलेगी। उसके बाद टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

