Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Sports Festival Athletics and Wrestling Competitions Highlighted
400 मीटर में संजना और 100 में विजय ने मारी बाजी

400 मीटर में संजना और 100 में विजय ने मारी बाजी

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में सांसद खेल महोत्सव के तहत विधायक खेल स्पर्धा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक विपिन सिंह ने एथलेटिक्स का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल भी शामिल थे। विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Nov 24, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव के तहत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन रविवार को आदर्श इंटर कॉलेज बेलवार, खोराबार में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक विपिन सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल ने झंडा दिखाकर एथलेटिक्स का शुभारंभ किया। इस दौरान एथलेटिक्स के अलावा कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मी. बालिका वर्ग में संजना साहनी, 800 मी में संजना गुप्ता प्रथम रहीं। बालक वर्ग के 100 मी में विजय कुमार, 200 मीटर में विधांश, 1500 मीटर में सुग्रीव निषाद प्रथम रहे l कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में गोरखपुर पैंथर, बालिका वर्ग में जूनियर में डीडीयू गोरखपुर विजेता रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं वॉलीबॉल सीनियर में भैरोपुर और जूनियर में बेलवार क्लब विजेता रही। कुश्ती सब जूनियर बालक 51 किलो में अमित पासवान, 55 किलो में दिनेश यादव प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर 57 किलो में अजय कुमार, 61 किलो में दिलीप कुमार विजयी रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि विपिन सिंह ने मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी खोराबार आसिफ अखलाक, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी खोराबार, उरुवा, ब्रह्मपुर, एभरोहिया, अरुण कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, विनोद चौधरी, व्यायाम प्रशिक्षक सर्वेश तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी अभय श्रीवास्तव, गोबिंद, पूर्णिम यादव व दिव्यांश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।