सोनौली हाईवे पर लगेंगे सीसी कैमरे, अपराध करने वाले पकड़े जाएंगे

Mar 10, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - फोटो- -जंगल कौड़िया से सोनौली बार्डर तक लगेंगे पीटीजेड और एटीसीसी कैमरे, मई तक

सोनौली हाईवे पर लगेंगे सीसी कैमरे, अपराध करने वाले पकड़े जाएंगे

गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर-सोनौली हाईवे अब पीटीजेड और एटीसीसी कैमरे की जद में होगा। योजना के तहत जंगल कौड़िया से सोनौली बार्डर तक 18 कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने का कार्य शुरु हो गया है। मई तक कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद हादसा करके भागने वाहनों को पकड़ना आसान होगा। कैमरे होने के कारण कोई भी घटना होने पर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत करने में आसानी होगी, इससे हाईवे और सुरक्षित होगा। गोरखपुर- सोनौली हाईवे में जंगल कौड़िया से नेशनल हाईवे शुरू होता है, जबकि गोरखनाथ मंदिर से जंगल कौड़िया तक लोक निर्माण विभाग की सड़क है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट के अनुसार 79.54 किमी लंबाई में कैमरे लगाए जा रहे हैं।

इसमें 15 दिन तक वाहनों की रिकॉर्डिंग का बैकअप रहेगा। सोनौली हाईवे के दस प्रमुख स्थानों पर पीटीजेड कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें ब्लैक स्पॉट वाले चौराहे हैं, जहां से अन्य सड़कें जुड़ती हैं। यह सिक्योरिटी कैमरा है, जिसे 360 डिग्री सेंटीग्रेट पर घुमाया जा सकता है। इसे कंट्रोल रूम से मोबाइल एप या कंप्यूटर से भी आवश्यकता के अनुसार घुमाया जा सकता है।आठ स्थानों पर एटीसीसी (एरिया ट्रैफिक कंट्रोल कैमरा) कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। 24 घंटे में कितने और कौन-कौन से वाहन गुजरे हैं? इसकी रिपोर्ट मिलेगी। नियम तोड़ने वाले वाहनों को भी चिन्हित किया जा सकेगा। यदि कोई वाहन बीच सड़क में पार्क होगा तो कंट्रोल रूम में उस चैनेज पर ब्लिंकिंग होने लगेगी और पुलिस मौके पर पहुंचकर चालान कर सकेगी।गोरखपुर अयोध्या हाईवे पर कैमरे लगाने की स्वीकृतिगोरखपुर अयोध्या हाईवे पर भी सड़क सुरक्षा के लिहाज से कैमरे लगाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसमें पहले चरण में सड़क सुरक्षा के कार्य कराए जा रहे हैं। करीब छह माह बाद अगले चरण में कैमरे लगाए जाएंगे। इससे ओवरस्पीड वाहनों का ऑनलाइन चालान करने की सुविधा होगी।एक्सप्रेसवे पर भी कैमरे लगाने की योजनागोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भी एटीएमएस कैमरे लगाने की योजना है। यूपीडा की ओर से कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो जाए। यूपीडा के अधिशासी अभियंता पीपी वर्मा ने बताया कि यूपीडा मुख्यालय की ओर से कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।गोरखपुर सोनौली हाईवे में पीटीजेड एवं एटीसीसी कैमरे से रिकॉर्डिंग होगी। कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। मई तक कार्य पूरा हो जाएगा।ललित प्रताप पाल, पीडी, एनएचएआई

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।