Gorakhpur News: माया बाजार गोलीकांड में मुख्य आरोपित शनि फरार, तीन जेल भेजे
Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता।गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। माया बाजार गोलीकांड में मुख्य आरोपित सचिन्द्र कुशवाहा उर्फ शनि पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। को

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। माया बाजार गोलीकांड में मुख्य आरोपित सचिन्द्र कुशवाहा उर्फ शनि पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन घटना के बाद से उसका सुराग नहीं मिला है। वहीं पुलिस तीन आरोपितों रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता और विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, गोली लगने से घायल नमन गुप्ता का बीआरडी मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।कोतवाली क्षेत्र के माया बाजार निवासी 29 वर्षीय नमन गुप्ता को 27 सितंबर की रात करीब 10 बजे बातचीत के बहाने चौराहे पर बुलाया गया था।
नमन की मां रीता देवी की तहरीर के मुताबिक, वहां बातचीत के दौरान सचिन्द्र कुशवाहा उर्फ शनि, रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता और उनके साथियों ने नमन को गोली मार दी। गोली लगने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर चौराहे पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल नमन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कालेज में रेफर किया गया। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता और उनके साथी विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपित सचिन्द्र अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि मुख्य आरोपित सचिन्द्र कुशवाहा उर्फ शनि की तलाश में पुलिस टीम लगी है। घायल नमन की स्थिति खतरे से बाहर है।

