16 महीने से अटका सीवरेज परियोजना हस्तांतरण, 90 लाख बिजली बिल बकाया

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर सीवरेज योजना का हस्तांतरण 16 महीने से रुक गया है। 10 एमएलडी एसटीपी और 70 किलोमीटर सीवर लाइन के बावजूद नगर निगम ने अब तक हस्तांतरण नहीं लिया है। इससे 12,876 घरों की सीवेज सुविधा प्रभावित हो रही है। गोरखनाथ मंदिर के पास की 62,194 जनसंख्या वित्तीय संकट का सामना कर रही है।

16 महीने से अटका सीवरेज परियोजना हस्तांतरण, 90 लाख बिजली बिल बकाया

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता अमृत योजना के तहत तैयार गोरखपुर सीवरेज योजना जोन-सी-2 पार्ट-1 का हस्तांतरण पिछले 16 महीनों से अधर में लटका है। नेताजी सुभाष चंद्र बोसनगर में निर्मित 10 एमएलडी एसटीपी, 40 एमएलडी एमपीएस और 70 किलोमीटर सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बावजूद नगर निगम अब तक इसका हस्तांतरण नहीं ले सका है। इससे छह वार्डों के 12,876 घरों को दी जा रही सीवेज सुविधा के संचालन और रखरखाव पर संकट गहरा गया है。

हस्तांतरण की स्थिति

हस्तांतरण न होने के कारण गोरखनाथ मंदिर से सटे छह वार्डों माधोपुर, महाराणा प्रताप नगर, सूर्यकुंडधाम नगर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर, पुराना गोरखपुर और मानसरोवर नगर की 62,194 जनसंख्या के सीवर नेटवर्क एवं एसटीपी के संचालन में गंभीर वित्तीय संकट खड़ा है। उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार स्वीकार करते हैं कि बिजली मद में करीब 95 लाख रुपये का बिल लंबित है। जबकि संचालन से संबंधित फर्म के भुगतान भी अटके हैं। धनराशि के अभाव में संचालन एवं रखरखाव कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे भविष्य में सीवरेज व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

हस्तांतरण नोट भेजने की तारीख

30 जनवरी 2025 को भेजा था हस्तांतरण नोट

उप्र जल निगम (नगरीय) ने 30 जनवरी 2025 को नगर निगम, गोरखपुर को परियोजना का हस्तांतरण नोट भेजा था। इसके बाद 19 अप्रैल, 21 मई, 11 जून, 19 जुलाई, 4 अगस्त, 6 अक्तूबर 2025 और 6 अप्रैल 2026 को कई बार अनुस्मारक भेजकर परियोजना का हस्तांतरण लेने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीना ने 12 जनवरी और राज्य मिशन निदेशक (अमृत) ने 6 फरवरी को नगर निगम को हस्तांतरण लेने के निर्देश दिए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य अभियंता गोरखपुर क्षेत्र द्वारा 30 अप्रैल 2025 और 13 जनवरी को प्रस्ताव मुख्य अभियंता ओएम एंड एम सेल, लखनऊ को भी भेजा जा चुका है, लेकिन मामला अब भी लंबित है।

विशेष जानकारियाँ

खास-खास

-नेताजी सुभाष चंद्र बोसनगर में 10 एमएलडी एसटीपी, 40 एमएलडी एमपीएस

-70 किलोमीटर सीवर लाइन से जुड़े 12876 घरों को मिली सीवेज की सुविधा

-30 जनवरी को यूपी जल निगम नगरीय ने सौंपा था नगर निगम को हस्तांतरण नोट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोरखपुर सीवरेज योजना का हस्तांतरण कब भेजा गया था?
गोरखपुर सीवरेज योजना का हस्तांतरण नोट 30 जनवरी 2025 को भेजा गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।