
साथी पोर्टल के विरोध में मंगलवार को बीज-उर्वरक विक्रेताओं का बंद
Gorakhpur News - गोरखपुर, हिटी। भारत सरकार के रबी सीजन से लागू किए जा रहे ‘साथी
गोरखपुर, हिटी। भारत सरकार के रबी सीजन से लागू किए जा रहे ‘साथी पोर्टल के विरोध में गोरखपुर बीज-उर्वरक व्यापारी संघ आंदोलित है। संघ के आह्वान पर जनपद की उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन और बीज विक्रेताओं की दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी। दुकानें बंद कर विक्रेता मंगलवार की सुबह 10 बजे पंत पार्क में एकत्रित होंगे। उसके उपरांत वे शांतिपूर्ण मार्च निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वे साथी पोर्टल से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं पर एक सामूहिक ज्ञापन सौंपेंगे। दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया बढ़ी, अतिरिक्त बोझ संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि साथी पोर्टल के संचालन के लिए दस्तावेजीकरण अनिवार्य है।

छोटे व्यापारियों के लिए अत्यधिक जटिल और समय लेने वाला है। इससे उनकी व्यावसायिक गतिविधियों की गति पर सीधा असर पड़ रहा है। आर्थिक बोझ भी पड़ेगा। व्यावहारिक समाधान और संशोधन की मांग व्यापारी संघ का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और गरिमामय होगा। इसका उद्देश्य केवल शासन का ध्यान व्यापारी समुदाय की वास्तविक कठिनाइयों की ओर आकृष्ट करना है। संघ का आग्रह है कि साथी पोर्टल की वर्तमान प्रणाली पर पुनर्विचार किया जाए। व्यापारियों की जमीनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन किए जाएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




