Gorakhpur News: सुथनी में लगातार ऊंचा होता जा रहा कूड़े का पहाड़, 60 हजार टन कूड़ा जमा

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में सहजनवा के सुथनी में निर्माणाधीन वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर में कूड़े का पहाड़ 60,000 टन तक पहुंच गया है। एक फर्म ने 4.50 करोड़ रुपये बकाया होने पर 10 सितंबर से डिस्पोजल का काम बंद कर दिया। हर दिन 500 टन नया कूड़ा आ रहा है। पैसों की कमी से कई प्लांट भी स्थापित नहीं हो सके हैं।

सुथनी में लगातार ऊंचा होता जा रहा कूड़े का पहाड़, 60 हजार टन कूड़ा जमा
सुथनी में लगातार ऊंचा होता जा रहा कूड़े का पहाड़, 60 हजार टन कूड़ा जमा

Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय सहजनवा के सुथनी में 40 एकड़ में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी-कम-लर्निंग सेंटर में कूड़े का पहाड़ लगातार ऊंचा होता जा रहा है।

कचरे का प्रबंधन

कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन कर रही फर्म का करीब 4.50 करोड़ रुपये भुगतान अटका है। ऐसे में फर्म ने 10 सितंबर से निस्तारण का काम बंद कर दिया। हर दिन करीब 500 टन नया कूड़ा पहुंच रहा है। जिससे तकरीबन 60 हजार टन कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है।

प्लांट की स्थिति

सुथनी में गीडा के सहयोग से फ्रेश वेस्ट बायो ट्रामल प्लांट स्थापित करने की योजना है। मशीनें मौके पर पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब तक इंस्टॉल नहीं हो सकी हैं। दूसरी ओर एटीपीसी का चारकोल प्लांट भी नहीं चल सका। ऐसे में कचरे के निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था ही नहीं है।

नगर निगम की प्रतिक्रिया

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार कहते हैं कि फ्रेश वेस्ट बायो ट्रामल प्लांट इंस्टॉल किया जा रहा, जल्द ही उसका संचालन शुरू हो जाएगा। एनटीपीसी के प्लांट की एक लाइन तैयार है जिसे जल्द शुरू करने के लिए एनटीपीसी को पत्र लिखा गया है। बारिश के कारण दिक्कत हुई है।

खास-खास

- सुथनी में हर दिन डम्प हो रहा 500 टन से अधिक फ्रेश वेस्ट

- 4.50 करोड़ बकाया पर फर्म ने 10 सितंबर से बंद किया काम

- गीडा के सहयोग लगने वाला बायो ट्रामल प्लांट भी इंस्टॉल नहीं

FAQs

✦गोरखपुर में कचरे का कितना पहाड़ खड़ा हो गया है?−
लगभग 60 हजार टन कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: सुथनी में लगातार ऊंचा होता जा रहा कूड़े का पहाड़, 60 हजार टन कूड़ा जमा