Gorakhpur News: सुथनी में 60 हजार टन कूड़े का पहाड़
Gorakhpur News: गोरखपुर में सहजनवा के सुथनी में निर्माणाधीन वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर में कूड़े का पहाड़ 60,000 टन तक पहुंच गया है। एक फर्म ने 4.50 करोड़ रुपये बकाया होने पर 10 सितंबर से डिस्पोजल का काम बंद कर दिया। हर दिन 500 टन नया कूड़ा आ रहा है। पैसों की कमी से कई प्लांट भी स्थापित नहीं हो सके हैं।
Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय सहजनवा के सुथनी में 40 एकड़ में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी-कम-लर्निंग सेंटर में कूड़े का पहाड़ लगातार ऊंचा होता जा रहा है।
कचरे का प्रबंधन
कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन कर रही फर्म का करीब 4.50 करोड़ रुपये भुगतान अटका है। ऐसे में फर्म ने 10 सितंबर से निस्तारण का काम बंद कर दिया। हर दिन करीब 500 टन नया कूड़ा पहुंच रहा है। जिससे तकरीबन 60 हजार टन कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है।
प्लांट की स्थिति
सुथनी में गीडा के सहयोग से फ्रेश वेस्ट बायो ट्रामल प्लांट स्थापित करने की योजना है। मशीनें मौके पर पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब तक इंस्टॉल नहीं हो सकी हैं। दूसरी ओर एटीपीसी का चारकोल प्लांट भी नहीं चल सका। ऐसे में कचरे के निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था ही नहीं है।
नगर निगम की प्रतिक्रिया
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार कहते हैं कि फ्रेश वेस्ट बायो ट्रामल प्लांट इंस्टॉल किया जा रहा, जल्द ही उसका संचालन शुरू हो जाएगा। एनटीपीसी के प्लांट की एक लाइन तैयार है जिसे जल्द शुरू करने के लिए एनटीपीसी को पत्र लिखा गया है। बारिश के कारण दिक्कत हुई है।
खास-खास
- सुथनी में हर दिन डम्प हो रहा 500 टन से अधिक फ्रेश वेस्ट
- 4.50 करोड़ बकाया पर फर्म ने 10 सितंबर से बंद किया काम
- गीडा के सहयोग लगने वाला बायो ट्रामल प्लांट भी इंस्टॉल नहीं

