Gorakhpur s Smart Urban Flood Management Project Wins Global Recognition at GEEF Global WaterTech Awards 2025 शहरी बाढ़ प्रबंधन के लिए नगर निगम को मिला ‘ग्लोबल वॉटरटेक अवार्ड, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur s Smart Urban Flood Management Project Wins Global Recognition at GEEF Global WaterTech Awards 2025

शहरी बाढ़ प्रबंधन के लिए नगर निगम को मिला ‘ग्लोबल वॉटरटेक अवार्ड

Gorakhpur News - गोरखपुर के नगर निगम की स्मार्ट शहरी बाढ़ प्रबंधन परियोजना को ‘जीईईएफ ग्लोबल वाटरटेक अवार्ड्स 2025’ में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार जलभराव की समस्या के समाधान और जल प्रबंधन में नवाचार के लिए दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 30 Aug 2025 09:21 AM
share Share
Follow Us on
शहरी बाढ़ प्रबंधन के लिए नगर निगम को मिला ‘ग्लोबल वॉटरटेक अवार्ड

गोरखपुर,मुख्य संवाददाता। नगर निगम की स्मार्ट शहरी बाढ़ प्रबंधन परियोजना को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है। नगर निगम को वर्ष 2025 के ‘स्मार्ट वाटर रेजिलिएंस प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर की श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘जीईईएफ ग्लोबल वाटरटेक अवार्ड्स 2025 शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मिला। यह पुरस्कार अत्याधुनिक तकनीक से जलभराव की समस्या का समाधान करने और जल प्रबंधन में नवाचार के लिए मिला है। यह पुरस्कार भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव को दिया। महापौर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा, यह सम्मान गोरखपुर द्वारा शहरी बाढ़ प्रबंधन में तकनीक का अभिनव उपयोग कर शहर की जलभराव समस्या को दूर करने और जलवायु सहनशीलता को मजबूत बनाने के प्रयासों की सराहना है।

यह हमारी टीम की मेहनत का फल है। समारोह में जलकल महाप्रबंधक रघुवेन्द्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप, यूएफएमसी टीम के सदस्य उपस्थित रहे। अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेंटर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकार्पण बाद मई 2025 से संचालन में है। नगर निगम का दावा है कि शहरी बाढ़ प्रबंधन केंद्र (यूएफएमसी) की अत्याधुनिक प्रणाली के कारण महानगर के जलभराव वाले इलाकों में पानी भरने की अवधि 10-12 घंटे से घटकर अब 1 से 1.5 घंटे तक रह गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।