Gorakhpur News: सीएम ग्रिड फेज 02:गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक जलभराव का होगा स्थाई समाधान, बनेगी स्मार्ट सड़क
Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गांधी प्रतिमा शिवाय होटल से लेकर विजय चौक तक बारिश
Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गांधी प्रतिमा शिवाय होटल से लेकर विजय चौक तक बारिश में होने वाले जलभराव से जल्द स्थाई राहत मिलेगी। गोरखपुर नगर निगम ने मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) योजना के तहत इसे स्मार्ट बनाने के लिए फर्म चयन को जल्द ही अंतिम रूप दे देगी। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से काम भी शुरू हो जाएगा。
सड़क विवरण
शिवाय होटल से विजय चौक तक 1250 मीटर लम्बी और व्यस्त सड़क पर वाहनों और राहगीरों का काफी दबाव रहता है। इस मार्ग पर कई बैंक और इंटर और डिग्री कालेज हैं। कई मुख्य बाजार को भी यह सड़क जोड़ती है। तकरीबन 14.58 करोड़ रुपये से इस सड़क को चेन्नई और बंगलूरू की तर्ज पर स्मार्ट बनाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर साइकिल व पैदल यात्रियों के लिए छह इंच ऊंचा फुटपाथ बनेगा। जाम से राहत दिलाने के लिए इस योजना में चयनित विजय चौक से अग्रसेन तिराहे तक की सड़क को सुंदरीकरण के बाद वन-वे किया जाएगा। हालांकि इस सड़क का काम पहले ही शुरू होना था। ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण एजेंसी जीएस कोटिंग-एके इंजीनियरिंग वर्क्स (जेवी) को काम भी सौंप दिया गया था लेकिन ठेकेदार के निधन के बाद नगर निगम ने पुन: का चयन किया है। इस परियोजना में जलापूर्ति भी सुदृढ़ की जाएगी जिस पर 1.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पैदल यात्रियों के लिए बनेगा पाथवे
नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि सड़क के दोनों ओर साइकिल व पैदल यात्रियों के लिए छह इंच ऊंचा फुटपाथ बनेगा। इसके नीचे नाली, बिजली के तारों के लिए डक्ट, पेयजल और गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि किसी भी तरह की खराबी होने पर सड़क को नहीं खोदना पड़ेगा। इससे यातायात प्रभावित नहीं होगा। निर्माण करने वाली फर्म पांच साल तक सड़क का रखरखाव भी करेगी।
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


