सवर्ण आर्मी की जिला कार्यकारिणी घोषित, 401 सदस्य शामिल
Gorakhpur News - गोरखपुर, निज संवाददाता। सवर्ण सेवा न्यास से संबद्ध राष्ट्रीय संगठन सवर्ण आर्मी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को गोलघर स्थित

गोरखपुर, निज संवाददाता। सवर्ण सेवा न्यास से संबद्ध राष्ट्रीय संगठन सवर्ण आर्मी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को गोलघर स्थित जीआईडीए कार्यालय में मंडल अध्यक्ष प्रणय त्रिपाठी की मौजूदगी में की गई। जिला अध्यक्ष विनय तिवारी ने 401 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन के विकास और सवर्ण समाज की सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्रमुख पदाधिकारियों में जिला संयोजक एडवोकेट संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आलोक तिवारी, नवदीप तिवारी, आलोक राय, दीपक धड इवे और माधव शुक्ल को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला सचिव के रूप में विशाल श्रीवास्तव और टोनी पांडेय तुषार दीक्षित नियुक्त हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सौरभ सिंह, अखिलेश राय, एडवोकेट अम्बरीष देव, मयंक शोभा, मनुशंकर तिवारी, मयंक ओझा, अनमोल पांडेय और अन्य शामिल हैं।
कार्यक्रम में समन्वयक सर्वेश पांडेय, संरक्षक ठाकुर शिवम सिंह और सह-समन्वयक अरूणेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। संगठन ने समाजहित में सक्रियता का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




