चटोरी गली चला प्लॉग रन, महानगर को स्वच्छ बनाने की अपील

Mar 01, 2026 10:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 में गोरखपुर नगर निगम को सर्वोच्च स्थान दिलाने

चटोरी गली चला  प्लॉग रन, महानगर को स्वच्छ बनाने की अपील

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 में गोरखपुर नगर निगम को सर्वोच्च स्थान दिलाने एवं जागरुकता बढ़ाने के लिए रविवार को वृहद स्तर का प्लॉग रन आयोजित हुआ। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार की सुबह 8 बजे चटोरी गली इंदिरा बाल विहार गोलघर में आयोजित हुआ। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने पार्षदों, विभागाध्यक्षों, जोनल अधिकारियों, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी और मुख्य सफाई निरीक्षकों के साथ प्लॉग रन कर कचरा एकत्र किया। प्लॉग रन के इस आयोजन में काफी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूकता किया गया।

श्रमदान में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार भी शामिल हुए। इसके अलावा हेरिटेज फाउंडेशन समेत तमाम संस्थाएं भी इस कार्यक्रम में भागीदारी की। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नगरवासियों की भागीदारी और सामूहिक प्रयास से शहर की स्वच्छता और सौंदर्य में सुधार हो सकेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण में 7 स्टॉर का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी को आगे आना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।