खजांची फ्लाईओवर और नकहा ओवरब्रिज तैयार, सीएम 27 जनवरी को करेंगे लोकार्पण

Jan 26, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर में खजांची फ्लाईओवर और नकहा ओवरब्रिज तैयार हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनका लोकार्पण गणतंत्र दिवस के दूसरे दिन करेंगे। इन परियोजनाओं से यातायात में सुधार होगा, जिससे महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के वाहनों को भी सुविधा मिलेगी।

खजांची फ्लाईओवर और नकहा ओवरब्रिज तैयार, सीएम 27 जनवरी को करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर में खजांची फ्लाईओवर और नकहा ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गए हैं। दो दिन बाद ही ये कार्य जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। यह सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। गणतंत्र दिवस के दूसरे दिन मंगलवार को इन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा, उसके बाद लोगों को यातायात की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। सेतु निगम ने रविवार शाम तक नकहा ओवरब्रिज को चमकाने का कार्य किया। इसमें सड़क पर डामर और गिट्टी की परत चढ़ाने और चमकाने का कार्य किया गया। जंगल नकहा रेलवे स्टेशन के पास के बैरियर गिरते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी और उसे उठते ही लोग जाम में फंस जाते थे।

अब लोग फ्लाईओवर पर फर्राटा भर रहे हैं। 117.01 करोड़ रुपये की लागत से 1092 मीटर लंबे ओवरब्रिज में महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के वाहनों को भी आने-जाने में सुविधा मिलेगी। बरगदवा चौराहे की ओर शुरू होने वाला ओवरब्रिज फर्टिलाइजर और स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर वाई आकार में तैयार हुआ है। इसमें रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर का कार्य किया जा रहा है, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से शुरू हुए ओवरब्रिज को फर्टिलाइजर बरगदवा लेन में जोड़ दिया गया है। लोकार्पण होने के बाद दोनों ओर से जाने-जाने वाले वाहन फर्राटा भर सकेंगे। खजांची फ्लाईओवर को भी चमका दिया गया है। खजांची चौराहे पर 94.29 करोड़ रुपये की लागत से 604.88 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया गया है। वहां जाम लगता था तो मेडकिल कॉलेज की ओर जाने वाली एंबुलेंस भी फंस जाती थी, जबकि सड़कें फोरलेन बन जाने के कारण कुशीनगर और देवरिया के गोरखनाथ मंदिर या सोनौली हाईवे की ओर जाने के लिए यह विकल्प चुन रहे हैं। रोड कनेक्टिविटी की नजीर पेश कर रहा गोरखपुर गोरखपुर। योगी सरकार में वाह्य और आंतरिक हिस्से में फोरलेन सड़कों से आच्छादित गोरखपुर, रोड कनेक्टिविटी की नई नजीर पेश करने जा रहा है। शहर में यातायात सुगमता को और बढ़ाने के लिए एक नया रेल ओवरब्रिज (बरगदवा में) और एक नया फ्लाईओवर (खजांची चौराहा) बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक ही दिन दोनों का लोकार्पण कर लोगों को सहज आवागमन-परिवहन की सौगात देंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने 19 दिसंबर को गोरखनाथ रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया था। अगले दो माह में ये भी बनकर हो जाएंगे तैयार -नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास कनेक्टिंग फ्लाईओवर, लागत 429.49 करोड़ रुपये। -चौरीचौरा-भोपा बाजार में समपार संख्या 147बी पर रेल ओवरब्रिज, लागत 49.22 करोड़ रुपये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur s New Flyover and Overbridge to Enhance Traffic Connectivity
;;
;