रामगढ़झील : वाटर बॉडी पर बने पुल के नीचे से जलकुंभी की सफाई शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर विकास प्राधिकरण रामगढ़झील पर 14.32 करोड़ रुपये की लागत से बने 112 मीटर लम्बे डबल लेन पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। जलकुम्भी निकालने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुल का उद्घाटन करेंगे, जिससे तारामंडल और वसुंधरा एन्क्लेव के बीच यात्रा सुगम होगी।

रामगढ़झील : वाटर बॉडी पर बने पुल के नीचे से जलकुंभी की सफाई शुरू

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रामगढ़झील की वाटर बॉडी पर नव निर्मित डबल लेन पुल की जहां गोरखपुर विकास प्राधिकरण फिनिशिंग करने में जुटा है, वहीं वाटर बॉडी से जलकुम्भी निकालने का काम भी शुरू हो गया है। शनिवार को दर्जन भर मजदूर छोटी छोटी नौका लेकर जलकुम्भी निकालने में जुटे थे। असल में गोरखपुर विकास प्राधिकरण इस डबल लेन पुल के लोकार्पण की तैयारियों में जुटा है।लगभग 14.32 करोड़ रुपये की लागत से 112 मीटर लम्बाई में बने इस पुल का निर्माण अंतिम दौर में है। माह के आखिर तक सिविल वर्क पूरा हो जाएगा। इस पुल के साथ तकरीबन 40 एकड़ में रामगढ़झील की प्राकृतिक वाटर बॉडी है।

लोकार्पण के मद्देनजर एक बार फिर वाटर बॉडी से जलकुम्भी की सफाई की जा रही है। क्योंकि लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस डबल लेन पुल का भ्रमण भी करेंगे। यहां से वाटर बॉडी के साथ किए गए सुंदरीकरण कार्य का अवलोकन भी करेंगे। फिलहाल पुल और एप्रोच का निर्माण कार्य पूरा करने के साथ लाइटिंग का काम भी पूरा हो गया है। पाथवे का निर्माण कार्य चल रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आवास से यह पुल योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे स्थित कार्पोरेट पार्क को गुरु गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पास वाली सड़क से जोड़ेगा। इसके बन जाने से तारामंडल क्षेत्र के दो हिस्से सीधे आपस में जुड़ जाएंगे। अभी लोगों को इन इलाकों के बीच आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। पुल शुरू होने के बाद यह दूरी काफी कम हो जाएगी और यातायात भी सुगम होगा। परियोजना का लाभ तारामंडल, वसुंधरा एन्क्लेव और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।