Gorakhpur s Golghar Transforms into a Food Street for Culinary Enthusiasts गोलघर फूड स्ट्रीट नो ट्रैफिक जोन घोषित, लोकार्पण जल्द, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur s Golghar Transforms into a Food Street for Culinary Enthusiasts

गोलघर फूड स्ट्रीट नो ट्रैफिक जोन घोषित, लोकार्पण जल्द

Gorakhpur News - गोरखपुर, हिटी। गोलघर अब खाने के शौकीनों के लिए और खास बनने जा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 8 Sep 2025 12:12 PM
share Share
Follow Us on
गोलघर फूड स्ट्रीट नो ट्रैफिक जोन घोषित, लोकार्पण जल्द

गोरखपुर, हिटी। गोलघर अब खाने के शौकीनों के लिए और खास बनने जा रही है। इंदिरा बाल विहार को नगर निगम ने गोलघर फूड स्ट्रीट चटोरी गली के रूप में विकसित कर दिया है। यहां लोग पैदल घूमते हुए लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। रविवार को इस क्षेत्र को ‘नो ट्रैफिक जोन घोषित कर बोलार्ड (लोहे के खंभे) लगाने का काम भी शुरू है। इसी सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कर सकते हैं। करीब 40 साल पहले अस्तित्व में आया इंदिरा बाल विहार, अब आधुनिक स्वरूप में नई पहचान पा रहा है। इंदिरा गांधी तिराहे से वीर बहादुर सिंह तिराहे तक के पूरे क्षेत्र को एक समान रंग और डिजाइन में सजाया गया है।

सभी दुकानों पर एक जैसे फॉन्ट में नाम, एक जैसे रंग की फसाड लाइटें और नए मेन्यू डिस्प्ले बोर्ड इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। तकरीबन 08 करोड़ रुपये की लागत से आकर्षक सड़कें, ड्रेनेज, सीटिंग चेयर, एलईडी बोर्ड, सीसी कैमरे, वाईफाई की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इंदिरा बाल विहार को ऐसा स्वरूप दिया गया है कि यह क्षेत्र खाने-पीने के साथ-साथ शाम की सैर और पारिवारिक समय बिताने का भी केंद्र बन सके। यह परिवर्तन गोरखपुरवासियों के लिए एक नया अनुभव लेकर आया है। नो व्हीकल ज़ोन में बदला पूरा फूड जोन सीएण्डडीएस-42 यूनिट के स्थानिक अभियंता केएम सिंह रविवार की रात बोलर्ड लगवाने में देर रात जुटे थे। गोलघर फूड जोन को पूरी तरह नो व्हीकल ज़ोन घोषित करते हुए बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। फूड गली के दोनों छोर पर बोलार्ड लगाए जा रहे हैं। ताकि कोई भी वाहन इस क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। उद्देश्य है कि लोग शांति और सुरक्षा के साथ पैदल चलते हुए खानपान का लुत्फ उठा सकें। खाने के शौकीनों के लिए होगी विशेष सुविधा चटोरी गली में प्रवेश करते ही लोगों को डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड दिखेगा, जिस पर विभिन्न दुकानों और रेस्टोरेंट्स के व्यंजनों की सूची उपलब्ध है। लोगों को यह जानने में सुविधा होगी कि कहां कौन-सा स्वादिष्ट पकवान मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।