मलबे से पटे नाले, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
Gorakhpur News - गोरखपुर के हुमायूंपुर चौराहा से एच एन सिंह चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के कारण नालियों में मलबा गिरने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर नालियों की सफाई कराई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोग जलभराव से परेशान हैं।
गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखनाथ थाने से हुमायूंपुर चौराहा होते हुए एच एन सिंह चौराहे तक फोरलेन-टू लेन सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा। इस कारण हडहवा फाटक मुख्य मार्ग पर मकानों के हो रहे ध्वस्तीकरण के कारण नालों में गिरे मलबे से नालियां जाम है। शनिवार को नगर निगम की जेसीबी और सफाई कर्मचारियों की टीम लेकर पार्षद ऋषि मोहन वर्मा से मुख्य सड़क पर जलभराव और मलबे से जाम पड़ी नालियों की सफाई कराई। हालांकि इस पूरी कवायद का ज्यादा लाभ नहीं मिल सका। प्रभावित लाजपतनगर, हड़हवा फाटक मुख्य रोड, कबीरनगर, कुम्हार टोली टोली, साकेत नगर आदि मोहल्ले के लोगों ने कहा कि लोक निर्माण की उपेक्षा से तमाम स्थानों पर नाली पट गई है।
वहीं, सड़क किनारे रहने वालों ने भी नालियों में मलाबा डाल कर पाट रखा है। ऐसे में जब तक पूरी नाली से मलबा निकाल कर साफ नहीं होगा स्थाई समाधान नहीं होगा। यही वजह है कि उफनाई नालियां सड़क के मध्य बह रही हैं। इसी गंदे पानी से लोग आवागमन के लिए अभिशप्त हैं। कई बार लोग गिर कर चोटिल भी हो जा रहे हैं। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने आश्वस्त किया कि वे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता करके समस्या के समाधान की मांग की है।हमायूंपुर चौराहा से कबीरनगर मोड तक की सफाईशनिवार को पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने सफाई निरीक्षक सुधीर यादव के साथ नाला गैंग लगा कर सफाई कराया। इस दौरान काफी मलाबा भी नालियों से जेसीबी की मदद से निकाल कर हटाया गया। हुमायूंपुर चौक से कबीरनगर मोड तक चले अभियान में काफी सफाई की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण जल निकासी के वैकल्पिक इंतजाम न किए जाने के कारण जलनिकासी की दिक्कत अब भी बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


