Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Ring Road Completion by March Mayor Inspects Eco Park Developments
मार्च तक पूरा करें एकला बांध-बाघागाड़ा रिंग रोड

मार्च तक पूरा करें एकला बांध-बाघागाड़ा रिंग रोड

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। एकला बांध से बाघागाड़ा तक तैयार किया जा रहा रिंग रोड

Feb 10, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। एकला बांध से बाघागाड़ा तक तैयार किया जा रहा रिंग रोड मार्च तक तैयार हो जाएगा। इसके पूरा होने से नौसढ़ क्षेत्र में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। सोमवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सहायक अभियंता शैलेष कुमार को मार्च तक लोकार्पण के लिए सड़क, इको पार्क और सौंदर्यीकरण संबंधी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। यहां इको पार्क से सूख गए पौधे हटाकर नए पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं, राप्ती नदी के फ्रंट पर निर्माणाधीन इको पार्क का काम भी काफी तेजी से चल हा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर आयुक्त ने फरवरी के आखिर तक सुंदरीकरण का काम करने के निर्देश दिए। महापौर ने यहां वृक्षारोपण, वायर फेंसिंग, लैंडस्केपिंग, हाईमास्ट लाइट, सड़क चौड़ीकरण, नेचर बेस्ड सॉल्यूशन प्लांट और मियावाकी पद्धति से पौधरोपण का जाएगा लिया। महापौर और नगर आयुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माणाधीन कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सुथनी में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं सड़क और एनटीपीसी द्वारा स्थापित किए जा रहे वेस्ट टू चारकोल प्लांट और हैजर्डस वेस्ट प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यो में तेजी लाने और प्लांट का जल्द परीक्षण शुरू करने के निर्देश दिए।