नखास से कोतवाली के बीच सड़क पर उफनाईं नालियां
Gorakhpur News - सचित्र समस्या विरासत गलियारा में निर्माण से नालियों को सड़क पर मोड़ा गया

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नखास चौक से कोतवाली थाना के बीच सड़क पर उफनाई नालियों से स्थानीय नागरिक और आवागमन करने वालों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। असल में विरासत गलियारा में चल रहे निर्माण के कारण नालियों का इन्हीं रोड पर डायवर्ट किया गया है, लेकिन विरासत गलियारा का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था उपेक्षा के कारण नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। दीवानी कचहरी में अधिवक्ता शारिम अमीन अंसारी ने बताया कि कोतवाली रोड की नालियां जाम हैं। उस पर विरासत गलियारा निर्माण के कारण वहां की नालियों का पानी भी इस सड़क की नालियों में डायवर्ट किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर पार्षद जिलाउल इस्लाम ने भी लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों से बात की लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। सरदार भगत सिंह नगर की नालियों की सफाई की मांग सरदार भगत सिंह नगर मोहद्दीपुर निवासी अनुराग चौधरी ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से वार्ड की नालियों की सफाई की मांग की है। उनका कहना है कि वार्ड की गालियों से गंदा पानी निकल कर सड़कों पर फैल रहा है। कई दिनों से सुपरवाइजर और सफाई निरीक्षक से शिकायत के बाद समाधान नहीं हो रहा है। नगर आयुक्त ने जल्द समस्या का निदान कराने आश्वासन दिया है। मामला संज्ञान में आया है। जानकारी ली जा रही है, जल्द समाधान किया जाएगा। -अरविंद कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



