सड़कों का निर्माण नहीं तो जलभराव से जूझेगा विष्णुपुरम

Apr 05, 2026 03:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर के विष्णुपुरम वार्ड 64 में अधूरी विकास योजनाओं को लेकर नाराज विष्णुपुरम कल्याण समिति की बैठक हुई। गली संख्या 21 से सेंट मार्टिन चर्च तक के क्षेत्र को जलभराव के लिए संवेदनशील बताया गया। समिति ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

सड़कों का निर्माण नहीं तो जलभराव से जूझेगा विष्णुपुरम

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। विष्णुपुरम वार्ड 64 में अधूरी विकास योजनाओं से नाराज विष्णुपुरम कल्याण समिति की रविवार को बैठक हुई। बैठक में सेंट मार्टिन चर्च से गली संख्या 21 तक के क्षेत्र को जलभराव के लिहाज से अति संवेदनशील बताया गया। विशेष रूप से गली संख्या 8, 15, 16, 17 एवं 18 को सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित करते हुए चिंता व्यक्त की गई कि यदि समय रहते सड़क निर्माण नहीं हुआ, तो स्थिति भयावह हो सकती है।बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रविवार का समिति के सचिव दिनेश सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई बैठक में अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शेषनाथ सोनी, संगठन मंत्री रौनक शुक्ल, संरक्षक गौतम सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव एवं रामदरश पांडेय एवं क्षेत्र के के एन तिवारी, देवानंद मणि त्रिपाठी, डी एन प्रसाद , डी के सिंह, एम के मिश्रा, के पी सिंह, अजय यादव, अजय शर्मा, विवेक मिश्र, रणजीत सिंह समेत अन्य नागरिक रहे।

बैठक में कहा गया कि गली संख्या 15, 16 एवं 17 की सड़कें स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। बैठक का संचालन संयुक्त सचिव सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।