Gorakhpur News: पोखरे में गिरी गाय, नगर निगम की टीम ने किया रेस्क्यू

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर के जटेपुर वार्ड-27 में एक गाय रविवार को पोखरे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गाय और धंसने लगी। नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने सफल प्रयासों के बाद गाय को सुरक्षित निकाला। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रोबिन चंद्रा ने टीम का धन्यवाद किया।

Gorakhpur News: पोखरे में गिरी गाय, नगर निगम की टीम ने किया रेस्क्यू

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जटेपुर वार्ड-27 स्थित पोखरे में रविवार को गाय गिर गई। स्थानीय लोगों ने कोशिश की लेकिन वह बाहर निकलने के बजाए पोखरे में और धंसती जा रही थी। सूचना पर पहुंची नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने काफी कोशिशों के बाद गाय को बाहर निकलने में सफलता हासिल की। रेस्क्यू करने वाली नगर निगम की टीम में बैजू, दीपक, विजय समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। रेस्क्यू करने वाली टीम पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रोबिन चंद्रा की सूचना पर पहुंची थी। डॉ रोबिन ने गाय को सुरक्षित निकालने पर रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।