Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Registry Department Faces Server Issues Again After Shift to National Cloud
चार दिन बाद खुला रजिस्ट्री विभाग, फिर भी सर्वर डाउन

चार दिन बाद खुला रजिस्ट्री विभाग, फिर भी सर्वर डाउन

संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर के रजिस्ट्री विभाग में सर्वर शिफ्टिंग के चार दिन बाद भी तकनीकी समस्या बनी रही। बुधवार को केवल 62 रजिस्ट्री हो सकीं, जबकि सामान्यतः 125-150 रजिस्ट्री होती हैं। सर्वर की विफलता के कारण लोग मायूस होकर लौट गए। अधिकारियों का कहना है कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।

Thu, 13 Nov 2025 02:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। चार दिन तक सर्वर शिफ्टिंग के बाद बुधवार को खुले रजिस्ट्री विभाग में क्रेता-विक्रेता और गवाहों की भीड़ उमड़ गई, लेकिन सर्वर ने काम नहीं किया। तहसील सदर के दोनों सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में 62 रजिस्ट्री ही हो सकी है। सामान्य तौर पर 125 से 150 रजिस्ट्री होती है। इसी प्रकार आवेदन अपलोड करने में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्री विभाग के मेघराज क्लाउड सर्वर को अब नेशनल क्लाउड सर्वर से जोड़ा गया है। इस बदलाव की वजह से लंबे समय से चली आ रही सर्वर संबंधी समस्या दूर होने की संभावना थी लेकिन सर्वर ने पहले ही दिन लोगों को मायूस कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रजिस्ट्री विभाग ने रजिस्ट्री का समय एक घंटे बढ़ा दिया इसलिए शाम 6 बजे तक रजिस्ट्री होती रही। चार दिन रजिस्ट्री कार्यालय में आवेदन और रजिस्ट्री नहीं होने के कारण विकास परियोजनाओं के अंतर्गत रजिस्ट्री कराने की योजना बनाई गई। राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग ने विरासत गलियारा सहित अन्य परियोजनाओं में 300 से अधिक रजिस्ट्री कराने की कसरत की थी। लेकिन सर्वर फेल हुआ तो तैयारी करने वाले भी फेल हो गए। तहसील सदर की तरह अन्य तहसीलों में भी सर्वर नहीं चलने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि सर्वर में सुधार के बावजूद भी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने में आ रही समस्याएं दूर नहीं हो सकी है। दस्तावेज लेखक संदीप चौधरी ने बताया कि सुबह ही सर्वर जवाब दे गया। दो मिनट में होने वाला कार्य 20 मिनट में भी नहीं हो पा रहा था। सुबह आए लोग शाम तक बैठे रहे, ज्यादातर लोग मायूस होकर वापस गए। बोले जिम्मेदार रजिस्ट्री कार्यालयों में सर्वर की समस्या रही है। सर्वर की समस्या का समाधान किया जा रहा है। जल्द ही यह सुविधा बेहतर हो जाएगी। - संजय कुमार दुबे, एआईजी स्टांप