सिटीजन फीडबैक जुटाने में गोरखपुर नगर निगम सूबे में तीसरे पायदान
गोरखपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में नागरिक भागीदारी के दम पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। महापौर और नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अधिक सिटीजन फीडबैक देने की अपील की है। इस बार सर्वेक्षण की थीम 'स्वच्छता की नई पहल - बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखी गई है।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में गोरखपुर नगर निगम ने नागरिक भागीदारी के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों में तीसरा स्थान पर है। अब नगर निगम की नजर टॉप रैंकिंग पर है, जिसके लिए महापौर और नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अधिक से अधिक सिटीजन फीडबैक देने की अपील की है। सर्वेक्षण के लिए टीमें महानगर में पहुंच चुकी है, रविवार सर्वेक्षण का तीसरा दिन है। गोरखपुर इस बार 20.44 फीसदी सिटीजन फीडबैक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, 24.40 और 37.63 फीसदी सिटीजन फीडबैक के साथ मुरादाबाद एवं बरेली दूसरे और पहले स्थान पर है। गोरखपुर नगर निगम ने पिछली उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए और बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य तय किया है। इसी को लेकर नगर निगम सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, जनजागरूकता और डिजिटल फीडबैक अभियान को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतार दिया है। इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण की थीम “स्वच्छता की नई पहल - बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ” रखी गई है。
10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगम में यह है स्थिति
बरेली 37.63, मुरादाबाद 24.40, गोरखपुर 20.44, शाहजहाँपुर 13.85, बरेली 11.59. मथुरा वृदावन 11.09, झांसी 11, फिरोजाबाद 10.08, अयोध्या 07.83 और सहारनपुर 01.57 फीसदी सिटीजन फीडबैक जुटा सका है।
12500 अंकों की परीक्षा के बाद तय होगी रैंकिंग
इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में कुल 12,500 अंकों के आधार पर शहरों की रैंकिंग तय की जाएगी। इसमें दृश्य स्वच्छता, घर-घर कूड़ा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था, पानी प्रबंधन, जनजागरूकता, सफाईकर्मियों के कल्याण और नागरिक फीडबैक जैसे मानकों को शामिल है। इसके अलावा गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी), ओडीएफ प्लस-प्लस और वॉटर प्लस सर्टिफिकेशन के लिए भी अलग से अंक दिए जाएंगे।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26:
-सिटीजन फीडबैक में गोरखपुर तीसरे स्थान पर, टॉप रैंकिंग के लिए बढ़ी कवायद
-स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम अगले सप्ताह पहुंचेगी गोरखपुर, निगम ने तेज की तैयारी
-12,500 अंकों की परीक्षा में उतरेगा गोरखपुर, नागरिक फीडबैक पर टिकी नजर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


