Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Ranks 3rd in Clean City Survey 2024-25 Clean Divider Campaign Launched
गोरखपुर में डिवाइडर से पान और गुटके की पीक मिटाने में जुटे सफाई मित्र

गोरखपुर में डिवाइडर से पान और गुटके की पीक मिटाने में जुटे सफाई मित्र

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सफाई मित्र सुरक्षित शहर श्रेणी में तीसरा और 3 से 10 लाख की आबादी में चौथा स्थान प्राप्त किया है। नगर निगम ने स्वच्छ डिवाइडर और सुंदर शहर अभियान की शुरुआत की है, जिसमें प्रमुख सड़कों की सफाई, पौधरोपण और यातायात सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Dec 18, 2025 12:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सफाई मित्र सुरक्षित शहर श्रेणी में देश भर में तीसरा, 3 से 10 लाख की आबादी की श्रेणी में चौथी नेशनल रैंक मिली है। प्रदेश स्तर पर अव्वल स्थान एवं 05 स्टार गार्बेज फ्री सिटी का दर्जा किया। लेकिन अब भी कई नागरिक सड़क पर गंदगी फैलाने और गुटखा खाकर थूकने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। यही है कि बुधवार से नगर निगम को स्वच्छ डिवाइडर, सुंदर शहर अभियान चलाना पड़ा। सर्दी के बीच नगर निगम के स्वच्छता मित्रों ने एयरपोर्ट से गोरखनाथ मंदिर तक मुख्यमंत्री रूट के डिवाइडर और फुटपाथ की सफाई की।

इसके अलावा महानगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की धुलाई की गई। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह कार्यक्रम आगे भी संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महानगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ डिवाइडर, सुंदर शहर अभियान को प्राथमिकता के तौर पर लागू किया गया है। अभियान के तहत प्रमुख सड़कों के डिवाइडरों की नियमित सफाई, रंग-रोगन, पौधरोपण और सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि डिवाइडरों पर अक्सर कूड़ा फेंकने वालों को चिन्हित कर चलान किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि यातायात सुरक्षा को भी मजबूत करना है। साफ-सुथरे और व्यवस्थित डिवाइडर सड़कों को स्पष्ट रूप से विभाजित करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। हरियाली बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। नागरिकों से की अपील सफाई निरीक्षक सुनील मणि त्रिपाठी ने नागरिकों से अपील की है कि वे डिवाइडरों पर कूड़ा न फेंकें, पोस्टर न चिपकाएं। लगाए गए पौधों की सुरक्षा में सहयोग करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;