Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Rain Exposes Drainage Issues in Raptinagar Area
‌गलत ढंग से बने नाले से राप्तीनगर में जलभराव, नागरिक परेशान

‌गलत ढंग से बने नाले से राप्तीनगर में जलभराव, नागरिक परेशान

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर के राप्तीनगर क्षेत्र में बारिश ने नगर निगम की नाकामी को उजागर कर दिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए नाले में तकनीकी खामी के कारण जल निकासी बाधित हो गई, जिससे पूरे इलाके में जलभराव हो गया।...

Mon, 4 Aug 2025 04:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रविवार को हुई बारिश ने राप्तीनगर क्षेत्र में नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी। राप्तीनगर हाइडिल चौराहे के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए नाले की तकनीकी खामी के चलते जल निकासी बाधित हो गई। नाले के ढलान में गड़बड़ी के कारण पानी का बहाव खजांची चौराहे की दिशा में न होकर उल्टी दिशा में होने लगा। इस कारण बारिश का पानी रुक गया, जिससे पूरे इलाके में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या पहली बार नहीं है, लेकिन नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते इसे दुरुस्त नहीं किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बारिश के चलते मुख्य सड़कों पर पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल स्वयं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने राप्तीनगर हाइडिल तिराहा पर स्थिति का जायजा लिया। राप्तीनगर के पूर्व पार्षद बृजेंद्र सिंह छोटू ने नगर आयुक्त से मांग किया कि राप्तीनगर में बार-बार हो रही इस तरह की समस्याओं का स्थायी समाधान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए ताकि बरसात में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। मौके पर ही नगर निगम के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता को पीडब्ल्यूडी से समन्वय कर इस समस्या को प्राथमिकता पर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण नगर आयुक्त ने सुबह से हो रही वर्षा को देखते हुए महानगर के कई अन्य इलाकों का भी निरीक्षण किया। इनमें सिविल लाइंस एचपी स्कूल रोड, जिला पंचायत रोड, अलहदादपुर, बेतियाहाता, ट्रांसपोर्ट नगर, आर्यन हॉस्पिटल रोड, जिला अस्पताल रोड, विजय चौराहा, गोलघर, स्पोर्ट्स कॉलेज तिराहा और मेडिकल कॉलेज रोड शामिल हैं। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी ओम प्रकाश यादव को महेवा संपवेल को लगातार चलवाने और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।