अचानक प्लेटफार्म बदलने से यात्री हुए परेशान

Feb 11, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - - बाघ एक्सप्रेस को प्लेटफार्म 2 से 9 पर किया गया स्थानांतरित - 12.50 से

अचानक प्लेटफार्म बदलने से यात्री हुए परेशान

गोरखपुर, निज संवाददाता गोरखपुर रेलवे स्टेशन के नार्थ और साउथ लाइन को कार्य के चलते अचानक ब्लॉक करने के कारण बाघ एक्सप्रेस को प्लेटफार्म-2 की जगह प्लेटफार्म-9 पर स्थानांतरित किया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि रेल प्रशासन इसका अनाउंसमेंट एक घंटा पहले से ही रेलवे स्टेशन पर कर रहा था। फिर भी प्लेटफार्म दो के फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट नहीं होने और एक्सक्लेटर बाहर से होने के कारण प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को लगेज लेकर सीढ़ियों से चढ़कर प्लेटफार्म-9 तक जाना पड़ा। वहीं जो यात्री समय से 10-15 मिनट पहले पहुंचे, उन्हें इसकी जानकारी होने के बाद वे किसी तरह भागकर ट्रेन में चढ़ पाए।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12.50 से 2.10 बजे तक नार्थ और साउथ लाइन को ब्लाक किया गया। प्लेटफार्म-2 के ट्रैक के किनारे ओल्ड पिट के निर्माण के कारण यह ब्लॉक किया गया। इसके कारण सामान्यत: इसी समय पर प्लेटफार्म-2 पर आने वाली बाघ एक्सप्रेस को प्लेटफार्म-9 की तरफ स्थानांतरित कर दिया गया। इस बदलाव की सूचना रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को एक घंटा पहले एनाउंसमेंट कर दी जा रही थी। लेकिन जो यात्री 10 से 15 मिनट पहले पहुंचे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एक यात्री ने बताया कि यदि पहले पता होता तो वह सीधे प्लेटफार्म-9 पर पहुंचता। इतनी दिक्कत नहीं होती। करीब 1:20 बजे ब्लाक के बाद नार्थ ब्लाक को खोल दिया गया। इसके बाद सामान्य रूप से ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।