गोरखपुर क्वींस की संजू-अनुष्का लाइटवेट पेयर्स के सेमीफाइनल में

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर की संजू कुमारी और अनुष्का पटेल की जोड़ी ने ‘अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग’ में लाइटवेट महिला पेयर्स में 3:59.7 के समय के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। अन्य वर्गों में गोरखपुर की खिलाड़ियों ने भी रेपचेज के जरिए फाइनल में पहुंचने का मौका बनाया।

गोरखपुर क्वींस की संजू-अनुष्का लाइटवेट पेयर्स के सेमीफाइनल में

गोरखपुर, निज संवाददाता। मेजबान गोरखपुर क्वींस की संजू कुमारी और अनुष्का पटेल की जोड़ी ने गुरुवार को ‘अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग’ में उत्साहजनक प्रदर्शन किया। उन्होंने लाइटवेट महिला पेयर्स में 3:59.7 के समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर अन्य वर्गों में गोरखपुर की खिलाड़ी अपनी हीट्स में पहले स्थान पर नहीं आ सकीं, लेकिन दूसरे और अन्य स्थानों पर रहने के कारण उन्हें रेपचेज के जरिए वापसी करने और फाइनल की रेस में बने रहने का मौका मिलेगा। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश खेल विभाग के सहयोग से रामगढ़झील में लीग के हीट्स (प्रारंभिक दौर) आयोजित हुए। जूनियर क्वाड्रुपल स्कल में गोरखपुर क्वींस की अंशू, काजल पाल, जसकरनवीर कौर, कनक निषाद ने 04:38.6 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए रेपचेज में जगह बनाई。

लाइटवेट डबल स्कल में प्रदर्शन

लाइटवेट डबल स्कल में गोरखपुर की सुलेखा मुर्मु व नीलू कुमारी ने 3:56.7 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए रेपचेज में इंट्री की।

Voice of UP

महिला पेयर्स में प्रतिस्पर्धा

महिला पेयर्स में रानी कुमारी व अंकिता कुमारी की मेजबान जोड़ी 04:46.0 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए रेपचेज में पहुंची। वहीं, महिला डबल स्कल में गोरखपुर की श्रुति व अनवीर कौर हीरा 04:43.8 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए रेपचेज में पहुंची। आरएफआई के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने बताया कि दोपहर के सत्र के पहले मुकाबले में सब जूनियर डबल स्कल में स्टील ओर्स की मुस्कान सिंह व अव्या शुक्ला की जोड़ी ने बाजी मारते हुए 4:59.46 के समय के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

जूनियर पेयर्स की पहली हीट

जूनियर पेयर्स की पहली हीट में भोपाल की स्नेहा कालमे और जिज्ञासा रेगर की जोड़ी ने 3:57.1 के बेहतरीन समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा, महिला पेयर्स में कटक रोइंग क्लब की ओर से सोनालिका दास और रितु कौड़ी ने 04:06.2 के समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

अन्य मुकाबले

हीट्स के अन्य मुकाबलों मे जूनियर क्वाड्रुपल स्कल में कटक रोइंग क्लब, सब जूनियर डबल स्कल में जिंद सिटी हरियाणा ने पहला स्थान सुरक्षित किया।

मुकाबलों के दौरान उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, आरएफआई), आयोजन सचिव राजेश कुमार यादव, गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, गोरखपुर रोइंग एसोसिएशन के सचिव राणा राहुल सिंह भी मौजूद रहे।

दोपहर में रेस और सेमीफाइनल

दोपहर में 28 रेस हुआ, सेमीफाइनल आज

लीग के चीफ ज्यूरी तेजस शिंदे ने बताया कि हवा के विपरीत रूख के चलते सुबह के सत्र में हीट्स का आयोजन संभव नहीं हो पाया लेकिन दोपहर में मौसम ने साथ दिया और 28 रेसों का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह नौ बजे से रेपचेज राउंड खेले जाएंगे जबकि दोपहर के सत्र में सेमीफाइनल होगा।

सामान्य प्रश्न

गोरखपुर क्वींस ने किस स्पर्धा में प्रदर्शन किया?
गोरखपुर क्वींस ने ‘अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग’ में प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।