होली के दिन निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए डटे रहेंगे अधिकारी
Gorakhpur News - गोरखपुर में होली के पर्व के दौरान बिजली निगम ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने का संकल्प लिया है। अभियंता हर क्षेत्र में अपनी ड्यूटी निभाएंगे और फाल्ट की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगे। कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है, जहां लोग आपातकालीन स्थिति में सूचना दे सकते हैं।

गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में लोगों को होली के पर्व में कोई खलल न पड़े और उनकी होली उल्लासपूर्वक मनाने के लिए बिजली निगम ने कमर कस ली है। होली के दिन जिले में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। बिजली निगम की ओर से अभियंताओं की ड्यूटी हर क्षेत्र में लगाई जा रही है। साथ ही सभी को फाल्ट होने बिना देरी तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बिजली निगम की ओर से अभियंता अपने क्षेत्र की लगातार मानिटरिंग करेंगे। जेई अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।
अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने बताया कि किसी प्रकार की आपातकालीन घटना व फाल्ट की जानकारी लेने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। लोग कंट्रोल रूम में 9415737209 पर सूचना दे सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


