Gorakhpur News: 150 ई-बसों के डिपो के लिए नगर निगम से मांगी आठ एकड़ जमीन

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में 150 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी के बीच उनके मेन्टेनेंस डिपो और चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन की तलाश फिर शुरू हो गई है। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने 8 एकड़ उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

150 ई-बसों के डिपो के लिए नगर निगम से मांगी आठ एकड़ जमीन
150 ई-बसों के डिपो के लिए नगर निगम से मांगी आठ एकड़ जमीन

Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। महानगर में 150 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी के बीच उनके मेन्टेनेंस डिपो और चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन की तलाश फिर शुरू हो गई है। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने नगर आयुक्त से पहले आवंटित 4.75 एकड़ जमीन के स्थान पर अब एक ही जगह आठ एकड़ उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। नगरीय परिवहन निदेशालय की 28 सितंबर को हुई बैठक में भी गोरखपुर की उपलब्ध जमीन को लेकर मिट्टी भराई और आरसीसी रिटेनिंग वॉल की जरूरत का मुद्दा उठा था.

भूमि की आवश्यकता

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लव कुमार सिंह ने नगर आयुक्त अजय जैन को भेजे पत्र में बताया है कि गोरखपुर के लिए 150 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इनके लिए 100 बसों के लिए 05 एकड़ और 50 बसों के लिए 03 एकड़ यानी कुल 08 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इस जमीन पर मेन्टेनेंस डिपो और चार्जिंग स्टेशन विकसित किया जाना है.

पूर्व में आवंटित भूमि

कोनी और बसंतपुर खास की जमीन अनुपयुक्त करार नगर निगम ने मई में कोनी में 0.709 हेक्टेयर और बसंतपुर खास में 03 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई थी। दोनों को मिलाकर करीब 4.75 एकड़ जमीन आवंटित हुई है। 28 अगस्त को नगरीय निदेशालय के सहायक निदेशक एके सिंह, अर्बन ट्रान्सपोर्ट प्लानर नगरीय परिवहन निदेशालय मनोज पाण्डा एवं पीएमयू टीम की बैठक में बताया गया कि कोनी और बसंतपुर में उपलब्ध जमीन पर करीब आठ मीटर मिट्टी भराई के साथ आरसीसी रिटेनिंग वॉल बनाने की जरूरत पड़ेगी। इससे परियोजना की लागत बढ़ जाएगी। इसके बाद निदेशक ने गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक को नगर आयुक्त से मिलकर मानक के अनुरूप दूसरी जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

ई-बसों की योजना

सूबे के 18 शहरों में 1725 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना है। पहले चरण में 1225 ई-बसें और पर्यावरण विभाग की परियोजना के तहत 500 ई-बसें संचालित होनी हैं। इनके लिए मेन्टेनेंस डिपो और चार्जिंग स्टेशन की जमीन संबंधित नगर निगमों को उपलब्ध करानी है। निदेशालय ने सभी संबंधित सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनियों को जल्द भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि बसों के संचालन से पहले चार्जिंग स्टेशन का निर्माण पूरा करना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा 2027 के विधानसभा चुनाव के पूर्व इस पर पूरी तरह अमल करने की है.

बड़े शहरों में ई-बसें

सबसे ज्यादा लखनऊ-कानपुर में संचालित होंगी ई-बसे अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, झांसी, शाहजहांपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद में 25-25 ई-बसे संचालित होंगी। मथुरा वृंदावन, प्रयागराज, अयोध्या में 50-50 बसें संचालित होंगी। गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, नोएडा(जेवर समेत) 100-100 ई-बसे संचालित होगी। गोरखपुर में 150, वाराणसी में 250, कानपुर, लखनऊ में 300-300 बसे संचालित होंगी। प्रति बस 35-40 लाख रुपये योगी सरकार अनुदान प्रदान करेगी.

खास-खास

-गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र

-निगम की ओर से पहले आवंटित की गई 4.75 एकड़ जमीन अनुपयुक्त करार

सामान्य प्रश्न

✦गोरखपुर में कितनी इलेक्ट्रिक बसें आने वाली हैं?−
गोरखपुर में 150 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: 150 ई-बसों के डिपो के लिए नगर निगम से मांगी आठ एकड़ जमीन