
6800 नहीं 18 हजार पहुंची पुराने मीटरों की तलाश
Gorakhpur News - -बिजली निगम के परीक्षण खंड तक नहीं पहुंचे 18 हजार पुराने मीटर - स्मार्ट मीटर
गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम के लापता पुराने मीटरों की संख्या अब 18 हजार तक पहुंच गई है। ये मीटर बिजली निगम के परीक्षण खंड तक नहीं पहुंचे हैं, जिसकी वजह से हजारों उपभोक्ताओं की बिलिंग शुरु नहीं हो पा रही है। वहीं, बिजली निगम इस मामले को लेकर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। बिजली निगम ने जिले में स्मार्ट मीटर लगाने और पुराने मीटर को परीक्षण खंड में जमा करने की जिम्मेदारी जीनस पावर इंफ्राटक्चर लि. को दे रखा है। जीनस ने जिले में करीब 2.12 लाख मीटर लगाए हैं जिसमें से करीब 18 हजार मीटर बिजली निगम तक नहीं पहुंचे है।
इनमें तमाम ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके पुराने मीटरों की जांच अटकी पड़ी है जिसकी वजह से 6 महीने से उनकी बिलिंग नहीं शुरु हो पर रही है। वहीं उपभोक्ता बिल के लिए उपकेंद्र के चक्कर लगा रहे हैं जबकि उपकेंद्र से उन्हें आज कल कहकर टरका दिया जा रहा है। 6800 मीटर के लापता होने की खबर को ‘हिन्दुस्तान’ अखबार ने 20 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था, जिसके बाद बिजली निगम ने लापता मीटरों की सूची तैयार करना शुरू किया तो सामने आया कि अब तक निगम के परीक्षण खंड तक करीब 18 हजार मीटर नहीं पहुंचे हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र के करीब 10 हजार मीटर, ग्रामीण प्रथम के 4600 मीटर और ग्रामीण द्वितीय के 3400 मीटर शामिल हैं। जीनस पावर के मैनेजर राकेश सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं के परिसर से उतारे गए सभी पुराने मीटर बिजली निगम को सुपुर्द कर दिए गए हैं और रेगुलर बेसिस पर उतारे गए मीटरों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




