गोरखपुर में होली ड्यूटी से घर लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत
Gorakhpur News - गोरखपुर में एक सिपाही विवेक कुमार सिंह की होली की ड्यूटी पूरी करने के बाद सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
होली की ड्यूटी पूरी कर दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहे सिपाही की कुसम्ही जंगल में सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही की पहचान 29 वर्षीय विवेक कुमार सिंह, पुत्र नागमणि सिंह, के रूप में हुई है।
वह गोरखपुर एडीजी ऑफिस में तैनात थे। होली के अवसर पर सुबह आठ बजे से पुलिस कर्मियों की रिजर्व ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने घर, देवरिया जिले के तरकुलहा थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कुसम्ही जंगल के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। सिपाही की मौत के बाद पुलिस विभाग में मातम छा गया, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। सिपाही ने कुछ महीने पहले ही अपनी बहन की शादी की जिम्मेदारी पूरी की थी, अब उसकी शादी की तैयारी चल रही थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


