तीन महिला सिपाहियों को कांस्य पदक, मिला प्रमोशन
Mar 09, 2026 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - गोरखपुर की तीन महिला आरक्षियों ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते। इस सफलता पर उन्हें मुख्य आरक्षी के पद पर विशेष पदोन्नति दी गई और 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार भी मिला। एसएसपी ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

गोरखपुर। आंध्र प्रदेश के अमरावती में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन प्रतियोगिता (एआईपीडब्ल्यूसी) 2025-2026 में गोरखपुर पुलिस की तीन महिला आरक्षियों ने कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर तीनों को आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर विशेष पदोन्नति (आउट आफ टर्न) मिला है। एसएसपी डा. कौस्तुभ ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में तीनों महिला मुख्य आरक्षी को बधाई देने के साथ ही उन्हें 10-10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की इस उपलब्धि पर गोरखपुर पुलिस को गर्व है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


