माफिया के भाई के गुर्गो की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Feb 27, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - - फरवरी 25 को प्रॉपर्टी डीलर से मांगी गई थी रंगदारी, घर पर किए थे फायरिंग इनकी नियमित निगरानी करेगी। पुलिस ने गुलरिहा के रामपुर बुजुर्ग निवासी नितिन

माफिया के भाई के गुर्गो की खोली गई हिस्ट्रीशीट

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया विनोद के भाई संजय के पांच गुर्गो का हिस्ट्रीशीट खोल दिया गया। अब पुलिस इनकी नियमित निगरानी करेगी। पुलिस ने गुलरिहा के रामपुर बुजुर्ग निवासी नितिन कुमार मिश्रा, शाहपुर के जटेपुर उत्तरी निवासी मंतोष ठाकुर, चारगांवा निवासी अंकित पासवान उर्फ मंटू, अंबिका पासवान व सेमरा नंबर दो निवासी शुभम श्रीवास्तव की हिस्ट्रीशीट खोली है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में से एक अंकित पासवान ने 18 फरवरी को प्रापर्टी डीलर अंकु शुक्ल को डराने के लिए माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बनकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। 19 फरवरी को जावेद को कॉल कर धमकी दी। इसके बाद बात नहीं बनी तो 23 फरवरी को अंबिका और वांछित गौरव पांडेय अंकु शुक्ल के घर जाकर फायरिंग की कोशिश किए लेकिन नहीं कर पाए।

24 फरवरी को दोबारा गौरव और अंबिका एक बाइक से निकले। शाहपुर इलाके स्थित प्रापर्टी डीलर अंकु शुक्ला के घर पर चढ़कर कार पर अंबिका ने गोलियां चलाई थी। तब शाहपुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पांच मार्च को अंकित पासवान उर्फ मंटू, अंबिका पासवान, नितिन मिश्रा, साहिल अली और शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। उनके पास से दो अवैध पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस, दो बोलेरो और एक बाइक बरामद किया गया था। अब इनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।