Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Police on High Alert for December 6 Security Amidst Terror Threats
6 दिसंबर को लेकर यूपी पुलिस रही अलर्ट, शहर में बढ़ी गश्त और निगरानी

6 दिसंबर को लेकर यूपी पुलिस रही अलर्ट, शहर में बढ़ी गश्त और निगरानी

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर पुलिस ने 6 दिसंबर को लेकर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी। संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। हाल ही में दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस ने संदिग्धों की निगरानी के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर में शांति बनी रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Dec 07, 2025 07:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

छह दिसंबर को लेकर पुलिस शनिवार को पूरे दिन अलर्ट मोड में रही। शहर के संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। विशेष रूप से गोरखनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास पुलिस मुस्तैद रही। दिनभर पुलिस की टीमों ने चौक-चौराहों, महत्वपूर्ण स्थलों और बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थिति पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार छह दिसंबर को सुरक्षा एजेंसियां हर साल विशेष निगरानी रखती हैं। इस बार हाल ही में दिल्ली में हुए ब्लास्ट और आतंकी गतिविधियों के नेटवर्क का खुलासा होने के बाद सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, पकड़े गए आतंकियों ने पूछताछ में बताया था कि छह दिसंबर को देश के कई शहरों में हमले की साजिश थी। इसी दौरान एक आतंकी ने दिल्ली में कार ब्लास्ट कर खुद को उड़ा लिया था। इन घटनाओं के बाद सभी जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए थे। गोरखपुर पुलिस ने होटल, लॉज, ढाबों और रेलवे स्टेशन के आस-पास भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई।

संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी गई। पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम से पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। देर रात तक पूरे शहर में शांति बनी रही और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने और लोगों के सहयोग के चलते दिन पूरी तरह सामान्य रहा।