Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Police Launches Three-Day Campaign Against Noise Pollution from Loudspeakers
धार्मिक स्थलों से हटे 92 अवैध लाउडस्पीकर

धार्मिक स्थलों से हटे 92 अवैध लाउडस्पीकर

संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए गोरखपुर

Thu, 13 Nov 2025 02:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए गोरखपुर पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। सीओ के नेतृत्व में सभी थानेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लगे लाउडस्पीकरों और ध्वनि विस्तार यंत्रों की जांच की। अभियान के दौरान पूरे जिले में 480 लाउडस्पीकर प्रयोग में पाए गए, जिनमें से 437 मानक के विपरीत चल रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने 345 लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराकर उन्हें मानक के अनुरूप कराया, जबकि 92 अवैध लाउडस्पीकर और यंत्र उतरवाकर जब्त किए गए। सबसे अधिक कार्रवाई झंगहा थाना क्षेत्र में हुई, जहां 13 अवैध यंत्र मिले। वहीं शाहपुर थाना क्षेत्र में एक भी अवैध यंत्र नहीं मिला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस ने तीन, राजघाट ने पांच, तिवारीपुर ने छह, कैंट ने दो, खोराबार ने एक, रामगढ़ताल ने पांच, एम्स ने दो, गोरखनाथ ने एक, गुलरिहा ने एक, कैंपियरगंज ने 12, पीपीगंज ने तीन, चिलुआताल ने दो, गीडा ने दो, सहजनवां ने तीन, हरपुर-बुदहट ने दो, चौरीचौरा ने तीन, झंगहा ने 13, पिपराइच ने नौ, गोला ने दो और खजनी ने तीन लाउडस्पीकर उतरवाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान डीजीपी कार्यालय के निर्देश पर चलाया गया था। पहले भी जिले में ऐसे अभियान चलाए गए थे, लेकिन शिकायतों के बाद पुनः सख्ती बरती गई है ताकि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।