सिपाही ने जलाया अम्बेडकर का पोस्टर, जांच के बाद निलंबित
Gorakhpur News - गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोला के बेवरी चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोला के बेवरी चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को जलाने के मामले में थाने के सिपाही की भूमिका सामने आई है। जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मामला शांत हो गया।अंबेडकर जयंती की तैयारियों के तहत गोला इलाके में चौराहे पर पोस्टर लगाया गया था। आरोप है कि 8 अप्रैल की रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने पोस्टर उतारकर उसे जला दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी सामने आया, जिसके आधार पर मामला तूल पकड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार देर शाम बसपा और आजाद पार्टी के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में बेवरी चौराहे पर जुट गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे सीओ दरवेश कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।मामले की जांच के बाद पुलिस प्रशासन ने सिपाही को दोषी पाते हुए शनिवार को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे भी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


