Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर 13 लाख रुपये लेने का आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur News: गोरखपुर में एक युवक को अपनी बहन की शादी कराने का झांसा देकर 13 लाख रुपये लेने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने पीड़ित से पैसे लेने के बाद विवाह नहीं कराया और शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

Gorakhpur News: गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। बहन की शादी कराने का झांसा देकर 13 लाख रुपये लेने और पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शाहपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र के मोती टोला निवासी कुमार अभिनन्दन पुत्र स्व. संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित ने पीड़ित से अपनी बहन की शादी कराने की बात कहकर कुल 13 लाख रुपये लिए थे। शादी नहीं हुई और बाद में जब उसने रकम वापस मांगी तो आरोप है कि कुमार अभिनन्दन ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह, कांस्टेबल शिवानन्द राय और महिला कांस्टेबल शशि तिवारी शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


