सोना कारीगर के घर चोरी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Feb 13, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट इलाके के सिंघड़िया में सोना करीगर के घर हुई चोरी का

सोना कारीगर के घर चोरी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता कैंट इलाके के सिंघड़िया में सोना कारीगर के घर हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक सोने का मंगलसूत्र, एक टीका, नौ सोने की नतथुनी, एक नथिया, सात अंगूठी, दो जोड़ी चांदी का पायल, पांच बिछिया बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान एम्स इलाके के नया गांव निवासी अखिलेश पासवान के रूप में हुई। आरोपी ने आठ फरवरी को सिंघड़िया के आदर्शपुर कॉलोनी में सागर वर्मा के घर चोरी की थी। वह परिवार के साथ बाहर गए थे और घर का ताला तोड़कर अलमारी से गहने चोरी हुए थे।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर गहनों की बरामद कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;