पिस्टल टेस्टिंग के दौरान ही दगी गोली से गई थी अरुण की जान

Feb 19, 2026 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - फोटो - मुख्य आरोपी विशाल समेत सभी सात आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी -

पिस्टल टेस्टिंग के दौरान ही दगी गोली से गई थी अरुण की जान

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल हमीनपुर तेनुअहिया गांव निवासी अरुण निषाद (22) हत्या में शामिल मुख्य आरोपी विशाल सिंह और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कारतूस उपलब्ध कराने के आरोपी को भी पकड़ लिया है। घटना में शामिल तीन नाबालिग समेत सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, आठ कारतूस, तीन बाइक और एक अर्टिगा कार बरामद की है। मुख्य आरोपी विशाल ने बताया कि पिस्टल टेस्टिंग के दौरान हुए विवाद में गोली दगी थी और अरुण को लगने से उसकी मौत हो गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हमीदपुर निवासी विशाल सिंह, करीमनगर निवासी सोनू यादव उर्फ बल्ले, फर्टिलाइजर निवासी देवेंद्र व बिट्टू निषाद के रूप में हुई।

एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 15 फरवरी की शाम अरुण अपने छह दोस्तों के साथ घर के बगल स्थित मैदान में गया था। वहां विशाल एक पिस्टल लेकर पहुंचा था। सभी युवक पिस्टल की टेस्टिंग कर रहे थे, तभी अचानक विशाल से गोली चल गई। गोली अरुण के सीने में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद विशाल समेत सभी छह आरोपी बाइक से भाग निकले। इसके बाद दोनों कार में सवार होकर शहर से बाहर चले गए थे। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पहचान के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पहचान छिपाने की कोशिश भी की थी, इसके लिए अपना बाल मुड़वा लिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।